फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jyoti Maurya Case : शासन को आज भेजी जाएगी ज्योति मौर्या की जांच रिपोर्ट, फाइल मंडलायुक्त के पास पहुंची

Fri, 08 Sep 2023 11:37 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

ज्योति के खिलाफ पति आलोक ने भ्रष्टाचार समेत कई गंभीर आरोप लगाए थे। शासन के निर्देश पर मंडलायुक्त ने अपर आयुक्त अमृत लाल बिंद की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की है। समिति ने बुधवार को ही रिपोर्ट सौंप दी थी। बृहस्पतिवार को रिपोर्ट मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत को मिल गई।
विज्ञापन
ज्योति मौर्या - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीसीएस ज्योति मौर्या की जांच रिपोर्ट बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त को मिल गई। शुक्रवार को रिपोर्ट शासन को भेजे जाने की उम्मीद है। आरोप लगाने वाले पति ने सभी शिकायतें वापस ले ली हैं। ऐसे में जांच की फाइल बंद होने की बात कही जा रही है। हालांकि, अंतिम निर्णय शासन को लेना है।

विज्ञापन

ज्योति के खिलाफ पति आलोक ने भ्रष्टाचार समेत कई गंभीर आरोप लगाए थे। शासन के निर्देश पर मंडलायुक्त ने अपर आयुक्त अमृत लाल बिंद की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की है। समिति ने बुधवार को ही रिपोर्ट सौंप दी थी। बृहस्पतिवार को रिपोर्ट मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत को मिल गई।

28 अगस्त को बुलाए गए आलोक ने समिति को लिखकर दिया था कि वह शिकायत वापस ले रहे हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि ज्योति के खिलाफ जांच की फाइल बंद की जा सकती है। वहीं, मंडलायुक्त का कहना है कि अध्ययन के बाद एक-दो दिनों में पूरी रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी। शासन के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें