फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC: 25 से पहले अंतिम परिणाम आने की उम्मीद

Sat, 04 Jul 2020 07:55 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
UPPSC pcs 2017 result - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) में तीन नए सदस्यों की नियुक्ति के अगले ही दिन शनिवार को पीसीएस-2018 का इंटरव्यू कराने पर निर्णय ले लिया गया। साक्षात्कार 13 जुलाई से शुरू होगा, जिसमें 2669 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इंटरव्यू का विस्तृत कार्यक्रम छह जुलाई यानी सोमवार को जारी किया जाएगा, जिसमें इंटरव्यू की विभिन्न तिथियां निर्धारित की जाएंगी और अभ्यर्थियों को बताया जाएगा कि उन्हें साक्षात्कार के दौरान कौन से अभिलेख साथ लाने होंगे और इनका क्या प्रारूप होगा। 

विज्ञापन


पीसीएस के कुल 988 पदों पर भर्ती होनी है लेकिन इंटरव्यू 984 पदों के लिए होगा। सहायक नगर आयुक्त के एक रिक्त पद और लेखाधिकारी (नगर विकास विभाग) के तीन रिक्त पदों का चयन केवल मुख्य परीक्षा के आधार पर होता है। इन चार पदों का चयन परिणाम इस परीक्षा के अंतिम चयन परिणाम के साथ जारी किया जाएगा। आयोग ने पिछले महीने 23 जून को पीसीएस-2018 की मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी किया था, जिसमें 984 पदों के लिए 2669 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया था।

इंटरव्यू में इन्हीं अभ्यर्थियों को शामिल होना है। पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा अक्तूबर 2018 में प्रदेश के 29 जिलों के 1381 केंद्रों में आयोजित की गई थी। इसके लिए छह लाख 35 हजार 844 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे। इनमें से 62.42 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित हुए थे।
विज्ञापन


आयोग ने पांच माह बाद 30 मार्च 2019 को प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया था, जिसमें मुख्य परीक्षा के लिए 19096 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया था और 18 से 22 अक्तूबर तक प्रयागराज एवं लखनऊ के विभिन्न कंद्रों में आयोजित मुख्य परीक्षा में 16738 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। आयोग सचिव जगदीश ने बताया कि इंटरव्यू 13 जुलाई से शुरू होगा और इसकी विस्तृत जानकारी आयोग की वेबसाइट पर छह जुलाई से उपलब्ध रहेगी।

25 अगस्त से पहले अंतिम परिणाम आने की उम्मीद
पीसीएस-2019 की मुख्य परीक्षा 25 अगस्त से प्रस्तावित है। इस परीक्षा के अभ्यर्थी मांग कर रहे हैं कि मुख्य परीक्षा शुरू होने से पहले पीसीएस-2018 का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया जाए, ताकि पीसीएस-2019 के अभ्यर्थियों के लिए चयन के अवसर बढ़ सकें। आयोग में तीन नए सदस्यों की नियुक्ति हो चुकी है। ऐसे में इंटरव्यू एक माह में कराया जा सकता है और इन परिस्थितियों में 25 अगस्त से पहले पीसीएस-2018 का अंतिम चयन परिणाम आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें