फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway : प्रयागराज जंक्शन से होकर चलेगी पटना और गया क्लोन स्पेशल ट्रेन, एनसीआर ने जारी की समय सारिणी

Fri, 12 Apr 2024 05:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पटना से आनंद विहार के लिए सुपरफास्ट क्लोन स्पेशल का संचालन हर रोज प्रयागराज जंक्शन के रास्ते होगा। पटना से गाड़ी संख्या 02351 का संचालन शाम चार बजे 15 से 20 व 27 अप्रैल से 30 जून तक होगा। दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन रुकते हुए क्लोन स्पेशल रात 9:05 बजे प्रयागराज जंक्शन आएगी।
विज्ञापन
ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे प्रशासन ने दिल्ली के आनंद विहार के लिए दो क्लोन स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इसका संचालन प्रयागराज जंक्शन के रास्ते होगा। इसके अलावा छपरा से नवी मुंबई के पनवेल के लिए भी एक स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। प्रयागराज जंक्शन के रास्ते इसको भी चलाया जाएगा। उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन ने समय सारिणी जारी कर दी है।

विज्ञापन


पटना से आनंद विहार के लिए सुपरफास्ट क्लोन स्पेशल का संचालन हर रोज प्रयागराज जंक्शन के रास्ते होगा। पटना से गाड़ी संख्या 02351 का संचालन शाम चार बजे 15 से 20 व 27 अप्रैल से 30 जून तक होगा। दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन रुकते हुए क्लोन स्पेशल रात 9:05 बजे प्रयागराज जंक्शन आएगी। दस मिनट के ठहराव के बाद गोविंदपुरी रुकते हुए ट्रेन सुबह छह बजे आनंद विहार पहुंच जाएगी। वापसी में आनंद विहार से 02352 का संचालन 16 से 21 अप्रैल व 28 अप्रैल से एक जुलाई की सुबह आठ बजे होगा। दोपहर 3:35-3:45 बजे प्रयागराज जंक्शन एवं रात 9:55 बजे ट्रेन पटना पहुंच जाएगी।

विज्ञापन

इसी तरह गया से गाड़ी संख्या 03635 का संचालन भी 15 से 20 अप्रैल एवं 27 से 30 जून को दोपहर 2:15 बजे होगा। प्रयागराज जंक्शन पर क्लोन स्पेशल का आगमन-प्रस्थान रात 8:35-8:40 बजे होगा। कानपुर सेंट्रल रुकते हुए ट्रेन सुबह पांच बजे आनंद विहार पहुंच जाएगी। वापसी में आनंद विहार से 03636 की रवानगी 16 से 21 अप्रैल एवं 28 अप्रैल से एक जुलाई की सुबह सात बजे होगी। प्रयागराज जंक्शन पर ट्रेन दोपहर 2:40-2:45 बजे एवं गया रात 8:45 बजे पहुंचेगी।

वहीं, दूसरी ओर छपरा से पनवेल के बीच गाड़ी नंबर 05193 का संचालन प्रत्येक बृहस्पतिवार 18 अप्रैल से 27 जून दोपहर 3:20 बजे होगा। रात 10:20-10:40 बजे ट्रेन प्रयागराज जंक्शन एवं अगले दिन रात 8:30 बजे पनवेल पहुंच जाएगी। इसी तरह पनवेल से गाड़ी नंबर 05194 प्रत्येक शुक्रवार 19 अप्रैल से 28 जून तक रात 9:40 बजे चलकर अगले दिन रात 1:45-2:05 बजे प्रयागराज एवं सुबह 8:50 बजे छपरा पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें