फायर लैस कुकिंग मे शिक्षिकाओ के सहयोग से प्रेप के बच्चों ने ग्रीन सैलेड बनाया तो कक्षा के•जी के बच्चों ने पापड़ी चाट बनाया, वहीं नर्सरी के नन्हे मुन्नों ने चटपटा चुरमुरा बनाकर फायरलेस कुकिंग की।समर कैंप के समापन पर सभी बच्चों ने बिग मैम और अपनी अध्यापिकाओं के साथ पिकनिक कर आइसक्रीम का आनंद उठाया।
प्रयागराज के पतंजलि नर्सरी स्कूल में 13 से 18 मई तक चले समरकैंप में बच्चों ने बड़े ही उत्साह के साथ हिस्सा लिया। प्रधानाध्यापिका विभा श्रीवास्तव के नेतृत्व में विद्यालय की शिक्षिकाओं ने विद्यालय और बच्चों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को बड़े ही सुनियोजित तरीके से निभाया। विभिन्न क्रियाकलापों जैसे डांस ,म्यूजिक, आर्ट एंड क्राफ्ट, स्टोरी टेलिंग इत्यादि के माध्यम से बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभाओं को निखारने का प्रयास किया गया। साथ ही साथ पॉटरी ,फ्रिज मैगनेट कलरिंग और फायरलेस कुकिंग मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन
फायर लैस कुकिंग मे शिक्षिकाओ के सहयोग से प्रेप के बच्चों ने ग्रीन सैलेड बनाया तो कक्षा के•जी के बच्चों ने पापड़ी चाट बनाया, वहीं नर्सरी के नन्हे मुन्नों ने चटपटा चुरमुरा बनाकर फायरलेस कुकिंग की।समर कैंप के समापन पर सभी बच्चों ने बिग मैम और अपनी अध्यापिकाओं के साथ पिकनिक कर आइसक्रीम का आनंद उठाया।
विद्यालय अध्यक्षा डॉक्टर कृष्णा गुप्ता एवं निर्देशिका रेखा गुप्ता ने प्रधानाध्यापिका और समस्त शिक्षिकाओं की कड़ी मेहनत की सराहना की और उन्होंने कहा समर कैंप जैसे कार्यशालाओं के आयोजन से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। उनके अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने का मौका मिलता है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका विभा श्रीवास्तव ने अभिभावकों के सहयोग की प्रशंसा करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।