फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर फूल बरसाकर हुआ यात्रियों का स्वागत

Fri, 22 Mar 2019 11:51 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
 बम्हरौली एयरपोर्ट में होली के अवसर पर गुलाब के फूल बरसाकर यात्रियों का स्वागत किया गया। एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से किए गए स्वागत से यात्री भी गदगद हो गए। तमाम यात्रियों ने होली के अवसर पर एयरपोर्ट प्रबंधक की ओर से की गई पुष्प वर्षा की खूब तारीफ की।
विज्ञापन


दरअसल प्रयागराज का एयरपोर्ट स्थित सिविल टर्मिनल का उद्घाटन एक जनवरी को ही हुआ है। इसके बाद से एयरपोर्ट प्रशासन यात्रियों के समक्ष कुछ न कुछ नया करने का लगातार प्रयास कर रहा है। नव वर्ष के अवसर पर सिविल टर्मिनल आने वाले हर एक यात्री को जहां केक खिलाया गया था तो वहीं स्पाइस जेट की पहली दिल्ली उड़ान के अवसर पर एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से हर एक यात्री का फूल भेंट किया गया। इसी कड़ी में अब होली के अवसर पर यहां यात्रियों पर पुष्प वर्षा की गई। इस अवसर पर एयरपोर्ट के उप महाप्रबंधक सिविल दीप प्रकाश यादव, मुख्य सुरक्षा अधिकारी श्याम कार्तिक सिंह, एयरपोर्ट मैनेजर महेंद्र मीणा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें