पुलिस लाइन में शनिवार की रात हेड कांस्टेबिल विनय सिंह के कमरे की छत का हिस्सा गिर गया। हादसे में विनय की बहु और पोती घायल हो गईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार को उस मकान की मरम्मत का का शुरू कर दिया गया है।
पुलिस लाइन में मंदिर के पीछे सिपाहियों के क्वार्टर बने हुए हैं। क्वार्टर काफी पुराने हैं। छत लकड़ी और पत्थर से बने हैं। हेड कांस्टेबिल विनय सिंह की बहु निकी और एक साल की पोती शनिवार की रात कमरे में सो रहीं थीं। रात में अचानक तेज आवाज के धन्नी और पत्थर टूटकर निकी और उसकी बेटी पर जा गिरे। निकी को सिर, चेहरे और शरीर में काफी चोटें आईं। बेटी भी घायल थी।
दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। सूचना पाकर आरआई समेत अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। रविवार की सुबह से ही वहां मरम्मत का काम शुरू करा दिया गया। आरआई प्रथम ने बताया कि यहां अधिकांश निर्माण 1947-48 के हैं। मरम्मत होती रहती है।