फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर लीक प्रकरण : मास्टरमाइंड ने करोड़ों की बनाई प्रॉपर्टी, अस्पताल से भी जुड़ा था नाम

Sun, 17 Mar 2024 12:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पेपर लीक प्रकरण का मास्टर माइंट राजीव नयन की कराेड़ों की प्रॉपर्टी का खुलासा तब हुआ, जब ग्वालियर क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया। इस दौरान उसके साथ उसका साथी पुष्कर पांडेय भी पकड़ा गया था। दोनों मप्र में संविदा स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा का पेपर लीक कराने के प्रकरण में गिरफ्तार हुए थे।
विज्ञापन
राजीव नयन मिश्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिपाही भर्ती पेपर लीक प्रकरण के मास्टरमाइंड राजीव नयन मिश्रा उर्फ राहुल ने करोड़ों की प्रॉपर्टी बना रखी है। उसने प्रयागराज के साथ ही नोएडा, दिल्ली जैसे शहरों में रियल इस्टेट में काफी पैसा लगाया था। नैनी स्थित एक अस्पताल में उसकी पार्टनरशिप की बात सामने आने पर एसटीएफ ने संचालक से पूछताछ भी की थी। हालांकि संचालक ने उससे कोई वास्ता होने से इंकार किया।

विज्ञापन


पुख्ता सूत्रों के मुताबिक, राजीव नयन की कराेड़ों की प्रॉपर्टी का खुलासा तब हुआ, जब ग्वालियर क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया। इस दौरान उसके साथ उसका साथी पुष्कर पांडेय भी पकड़ा गया था। दोनों मप्र में संविदा स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा का पेपर लीक कराने के प्रकरण में गिरफ्तार हुए थे। पूछताछ में ही उन्होंने यह बात पुलिस को बताई थी कि भर्ती परीक्षाओं का पेपर लीक कराने के धंधे में वह काफी दिनों से लगे हुए थे।

राजीव नयन ही इस पूरे गिरोह का मास्टरमाइंड था जिसने करोड़ों रुपये कमाए थे। इन रुपयों से ही उसने दिल्ली, नोएडा के साथ ही प्रयागराज में करोड़ों की संपत्ति भी बनाई। ग्वालियर पुलिस ने उसे उसके दिल्ली की ही एक फ्लैट से गिरफ्तार किया था, जिसे उसे इन्हीं पैसों से बनाया था। यही नहीं उसने संविदा स्टाफ नर्स परीक्षा का पेपर लीक कराने के बाद ही 35 लाख रुपये की एक फॉर्च्यूनर भी खरीदी थी। ग्वालियर पुलिस ने गिरफ्तारी के समय इस कार को भी बरामद किया था।

विज्ञापन

डॉक्टर के साथ आता-जाता था अस्पताल मेंमास्टरमाइंड राजीव नयन के बारे में एक चर्चा यह भी रही कि रियल इस्टेट में पैसा लगाने के साथ-साथ नैनी के महुवारी स्थित आरोग्यम अस्पताल में भी वह पार्टनर था। यह अस्पताल प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर स्थित है।

हालांकि संचालक प्रभाकर सिंह ने इस बात से इंकार किया। उन्होंने बताया कि करीब नौ साल पहले उन्होंने यह अस्पताल बनवाया था। चार साल पहले तक अस्पताल में झूंसी के डॉ. नीरज मिश्रा आया जाया करते थे। राजीव नयन उनके साथ ही कभी-कभी आया करता था। बाद में डॉ. नीरज ने आना बंद कर दिया तो वह भी कभी नहीं आया। प्रभाकर ने बताया कि करीब दो-ढाई साल पहले एसटीएफ ने अस्पताल में आकर उनसे पूछताछ भी की थी।
विज्ञापन

मेजा का एक अन्य युवक भी था साथीमप्र संविदा स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा का पेपर लीक कराने में मास्टरमाइंड राजीव नयन के साथ मेजा का ही एक अन्य युवक धनंजय पांडेय भी जेल गया था। परानीपुर का रहने वाला धनंजय पुत्र नचकऊ पहले सर्जिकल उपकरण सप्लाई का काम करता था। बाद में वह राजीव नयन के संपर्क में आ गया। इसके बाद उसने उसे भी अपने साथ शामिल कर लिया।


सात फरवरी 2023 को ग्वालियर के डबरा थाना क्षेत्र स्थित टेकनपुर में संविदा स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा का पेपर लीक कराने में जो आठ लोग गिरफ्तार हुए, उनमें धनंजय भी शामिल था। धनंजय से पूछताछ में ही राजीव नयन का नाम सामने आया और फिर मार्च 2023 में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। धनंजय मौजूदा समय में नैनी में रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें