हालांकि, अभी इस सीट पर सांसद केशरीदेवी पटेल के अलावा फूलपुर के विधायक प्रवीण पटेल, दीपक पटेल, विक्रम पटेल के नाम भी दावेदारों में लिया जा रहा है। इसी तरह इलाहाबाद सीट पर सांसद रीता बहुगुणा जोशी के अलावा अभिलाषा गुप्ता नंदी, हरिकृष्ण शुक्ला, नीलम करवरिया, महापौर गणेश केसरवानी, एलएस ओझा, संगम लाल मिश्रा के नाम रेस में शामिल हैं।
इस बीच कई नेताओं के दिल्ली में डेरा डालने की भी खबर है। उधर, सपा-कांग्रेस गठबंधन की भी नजरेें भाजपा की रणनीति पर टिकी हैं। कांग्रेस भी भाजपा के मुकाबले इलाहाबाद सीट पर कद्दावर नेता को उतारने की तैयारी में है। ऐसे में दूसरे दलों के भी नेताओं को तरजीह दी जा सकती है। सपा ने भी फूलपुर से अभी पत्ते नहीं खोले हैं। इसी तरह बसपा ने भी अभी तक इन दोनों सीटों से अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान नहीं किया है।