फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में पंधारी ने एक दिन पहले ही मुंडेरा में डाल दिया डेरा

Thu, 23 May 2019 12:51 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
pandhari yadav - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन
फूलपुर और इलाहाबाद सीट के सपा प्रत्याशियों की मतगणना के पहले की रात कार्यकर्ताओं के साथ बीती। फूलपुर के उम्मीदवार पंधारी यादव ने समर्थकों तथा एजेंटों के साथ बुधवार को ही मुंडेरा मंडी परिसर के पास स्थित एक होटल में डेरा डाल दिया तो इलाहाबाद के प्रत्याशी राजेंद्र सिंह पटेल के अभिकर्ता जार्जटाउन में डटे रहे।
विज्ञापन


सपा के दोनों उम्मीदवार बुधवार दोपहर तक तो कलेक्ट्रेट में डटे रहे। अभिकर्ताओं के पास को लेकर लगातार गतिरोध बना रहा। ऐसे में दोनों प्रत्याशी खुद कलेक्ट्रेट में मौजूद रहे। वहां से वे लोग सीधे अभिकर्ताओं तथा समर्थकों के बीच पहुंचे। सपा की ओर से मुंडेरा स्थित एक होटल के हाल में कार्यालय बनाया गया है। वहीं पर पंधारी यादव के अभिकर्ताओं को देर रात तक मतगणना की बारीकियों को समझाया गया।

देर रात तक चले प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान पंधारी भी मौजूद रहे। वहीं राजेंद्र पटेल के अभिकर्ता जार्जटाउन स्थित एक भवन में एकत्रित हुए। राजेंद्र भी देर रात तक कार्यकर्ताओं के बीच डटे रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में दोनाें प्रत्याशियों के अलावा प्रदेश प्रवक्ता केके श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष कृष्ण मूर्ति यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तिखार हुसैन आदि ने मतगणना की पूरी प्रक्रिया के बारे में बताया। अभिकर्ताओं को कहां-कहां खास सावधानी बरतनी इसके बारे में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन


अभिकर्ता रात में निर्धारित स्थलों पर रुके तथा वहीं से मतगणना स्थल के लिए रवाना होंगे। बृहस्पतिवार को मतगणना के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता तथा समर्थक मुंडेरा मंडी के पास बने पार्टी कार्यालय पर मौजूद रहेंगे। दिन भर चले प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा बैठक में बसपा के जिलाध्यक्ष आरके गौतम, पूर्व सांसद धर्मराज पटेल, हीरामणि पटेल, अंसार अहमद, दान बहादुर मधुर आदि मौजूद रहे। उधर, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा पर भी अभिकर्ताओं की नजर बनी रही। इसके अलावा नेताओं ने भी मतगणना स्थल तथा स्ट्रांग रूम के पास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें