फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : गंगा स्नान करने जा रहे ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, करोड़ों की जमीन को लेकर चल रहा था विवाद

Sat, 14 Oct 2023 01:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

झूंसी थाना क्षेत्र के गांव नैका-महीन निवासी सत्यपाल भारतीया बालू-ईंट की सप्लाई करते थे। उनके दो बेटे 16 वर्षीय हिमांशु और 14 वर्षीय प्रियांशु हैं। रोज की तरह वह शनिवार सुबह करीब सात बजे बाइक से गंगा स्नान के लिए छतनाग घाट जा रहे थे।
विज्ञापन
युवक की हत्या के बाद छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतनाग गांव में हरिश्चंद्र रिसर्च इंस्टीट्यूट (एचआरआई) के पास शनिवार सुबह गंगा स्नान करने जा रहे ठेकेदार सत्यपाल भारतीया उर्फ बाबा लाल (48) की माथे पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के पीछे चार करोड़ रुपये की जमीन बताई गई है। मुख्य आरोपी छह महीने पहले जेल से छूटा है, जबकि उसका भाई जेल में ही है। लखनऊ में तैनात सिपाही समेत चार नामजद और चार-पांच अज्ञात के खिलाफ एफआईआर लिखाई गई है।

विज्ञापन


झूंसी थाना क्षेत्र के गांव नैका-महीन निवासी सत्यपाल भारतीया बालू-ईंट की सप्लाई करते थे। उनके दो बेटे 16 वर्षीय हिमांशु और 14 वर्षीय प्रियांशु हैं। रोज की तरह वह शनिवार सुबह करीब सात बजे बाइक से गंगा स्नान के लिए छतनाग घाट जा रहे थे। अभी वह छतनाग गांव में एचआरआई के पास दीनानाथ यादव की चाय की दुकान के पास पहुंचे थे कि पीछे से बाइक सवार शिवकुमार उर्फ ननका पहुंचा और बाइक में टक्कर मारकर सत्यपाल को गिरा दिया।

फिर, तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। पहली गोली सत्यपाल को छू कर निकल गई। वह भाग पाते कि दूसरी गोली उनके माथे पर लगी और मौके पर ही मौत हो गई। इस बीच, हत्यारोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन हड़बड़ी में गिर पड़ने पर बाइक छोड़कर भाग निकला। उधर से गुजर रहे सत्यपाल के भतीजे मंजीत ने घटना की परिजनों व पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन

पत्नी ने सिपाही समेत चार के खिलाफ लिखाई रिपोर्ट

घटनास्थल पर रोते-बिलखते पत्नी दीपमाला पहुंचीं। उन्होंने शिव कुमार, नीरज कुमार निवासी मम्फोर्डगंज और राजकुमार उर्फ हकड़ू निवासी नैका के खिलाफ हत्या और हत्या की साजिश रचने की रिपोर्ट लिखाई है। आरोपी सिपाही नीरज कुमार लखनऊ में तैनात है। फोरेंसिक टीम को मौके से खोखा मिला है।


एसओ उपेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक सत्यपाल और शिवकुमार पट्टीदार हैं। दोनों परिवारों के बीच झूंसी के उस्तापुर-महमूदाबाद गांव में तकरीबन चार करोड़ रुपये की बेशकीमती जमीन काे लेकर विवाद चल रहा है। इसी को लेकर हत्या की गई है। सभी आरोपी फरार हैं। कई टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

हत्यारोपी का बड़ा भाई भी जेल में

शिवकुमार तीन भाइयों में सबसे छोटा है। उसकी अभी शादी नहीं हुई। उसे उतरांव पुलिस ने तमंचा रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था। वह छह महीने पहले ही जेल से छूटा है। उसके एक भाई की कुछ साल पहले सड़क हादसे में मौत हो चुकी है, जबकि दूसरा दुष्कर्म के आरोप में जेल में है।

घर से ही पीछे लग गया था हत्यारोपी

हत्यारोपी शिवकुमार घर से सत्यपाल के पीछे लग गया था। इसकी पुष्टि छतनाग रोड पर जगह-जगह लगे सीसीटीवी के फुटेज से हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें