रोजाना लग रहा है दांव
झूंसी में पूर्व में सट्टा अड्डा का संचालन करने में पकड़े गए गए गिरोह ने भी जाल बिछा दिया है। इस गिरोह के तीन सदस्यों को मौके से पकड़ा गया था, जबकि पांच सदस्याें, जिनका नाम सरगना ने अपने बयान में बताया था, विवेचना के दौरान निकाल दिया गया था। सूत्रों का कहना है कि यह गिरोह एक बार फिर बेखौफ होकर सट्टा अड्डा संचालित कर रोजाना लाखों का खेल कर रहा है।
47-48 का भाव रहने का अनुमान
सूत्रों के मुताबिक, सट्टा बाजार में शनिवार के मैच के लिए भाव 47-48 रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। यानी भारत की जीत पर 4700 जबकि पाक की जीत पर 4800 का दांव लगाने वालों को 10 हजार रुपये दिए जाएंगे। सूत्रों का यह भी कहना है कि मैच के लिए मुख्य लाइन राजस्थान से ली जाने वाली है, जिसे बाद में स्थानीय बुकीज बांट लेंगे।
सेशन, टॉस ही नहीं मौसम पर भी दांव
भारत पाकिस्तान मैच के लिए सेशन (10 हजार), टॉस और मौसम पर भी दांव लगाए जाने की तैयारी है। सेशन में 10 ओवरों में बनने वाले रन या गिरने वाले विकेट को लेकर सट्टेबाज दांव लगाते हैं। इसी तरह टॉस पर भी दांव लगेंगे। उधर, मैच के दौरान बारिश की भी संभावना को देखते हुए सट्टा संचालक इस पर भी दांव लगाने की तैयारी में हैं।