फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी नहीं थमा कुलपति का विरोध

Thu, 20 Sep 2018 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रों की ओर से कुलपति का विरोध मंगलवार को भी जारी रहा। सोमवार को कुलपति के इस्तीफे की मांग को लेकर धरने पर छात्रों पर हमले के बाद दूसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन हुए। छात्रों ने शुरुआत में इविवि के लाइब्रेरी गेट पर कुलपति को रोकने के लिए धरना दिया। छात्रों ने आरोप लगाया कि कुलपति ने सोमवार को उनको रोकने के लिए धरने के दौरान अपने गुंडों के जरिए हमला करवाया। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व नेतृत्व पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय सचिव रोहित मिश्र, वर्तमान अध्यक्ष अवनीश यादव, पूर्व अध्यक्ष ऋचा सिंह, विक्रांत सिंह, आनंद सिंह निक्कू, रजनीश सिंह रिशु ने किया। छात्रों ने कुलपति के परिसर में न आने देने की अपनी कसम पूरी करते हुए लाइब्रेरी गेट पर प्रदर्शन किया। शाम को हुई छात्रों की बैठक में छात्रों ने कुलपति का विरोध जारी रखने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


छात्रों के परिसर में प्रवेश पर पुलिस से नोक-झाेंक
धरने के बाद पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रोहित मिश्र ने जब छात्रों के साथ विवि परिसर में लाइब्रेरी गेट से प्रवेश करने की कोशिश की तो मौकेपर मौजूद एसपी सिटी एवं सीओ ने रोकना चाहा। इस छात्रों एवं पुलिस में नोक-झोक शुरू हो गई। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि विवि में प्रवेश से रोकने का काम उनका नहीं बल्कि प्रॉक्टर का है, यदि प्रॉक्टर परिसर में आने से रोकेंगे तो उनसे इस बारे में बात की जाएगी। इसके बाद छात्रों ने परिसर में कुलपति के खिलाफ प्रदर्शन किया। छात्रों ने कुलपति वापस जाओ के नारे लगाए।

छात्रों ने घेरा कुलपति आवास
विरोध प्रदर्शन के चलते कुलपति परिसर में नहीं आने पर छात्रों ने एमएनएनआईटी कैंपस स्थित कुलपति आवास का घेराव किया। छात्र नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। छात्रों की भीड़ बढ़ती देख पुलिस एवं प्रॉक्टर मौके पर पहुंच गए। प्रॉक्टर ने छात्रों को आश्वस्त किया कि कुलपति आवास पर नहीं हैं, वह बाहर हैं। ऐसे में यहां धरना देने का कोई औचित्य नहीं है। कुलपति के मौके पर नहीं मिलने पर छात्रों ने कहा कि हर बार की तरह अबकी भी कुलपति भाग गए। छात्रों ने कहा कि कुलपति के इस्तीफे तक विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें