फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्किट हाउस में पीड़िताओं की व्यथा सुनी

Thu, 20 Sep 2018 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद
विज्ञापन
महिला आयोग की सदस्य मीना चौबे ने बुधवार को सर्किट हाउस में पीड़िताओं की व्यथा सुनी। 11 सितंबर को नैनी में महिला की रहस्यमय परिस्थिति में मौत हो गई थी। प्रतापगढ़ से आए पीड़िता के चाचा ने शिकायत की कि इस मामले में अभी तक पुलिस ने कुछ भी नहीं किया। बलरामपुर की अनामिका सिंह ने पति पर दुर्व्यवहार करने और घर से निकालने की शिकायत की। कई अन्य महिलाओं ने सदस्य के सामने अपनी शिकायत दर्ज कराईं। सदस्य ने अफसरों को सभी मामलों में तत्परता दिखाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्पीड़न की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए। इस दौरान एसपी यमुनापार दीपेंद्र नाथ चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें