फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमित किए जाएं संविदा परिचालक

Wed, 22 Jun 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
haryana roadways - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद का क्षेत्रीय सम्मेलन बुधवार को राजापुर वर्कशॉप में हुआ। इसमें कर्मचारियों की विभिन्न मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई। सम्मेलन में प्रांतीय महामंत्री गिरीश चंद्र मिश्र ने 910 संविदा परिचालकों की नियमित नियुक्ति, 1200 मृतक आश्रितों की सूची जारी करने, दिसंबर 2001 तक नियुक्ति दैनिक एवं संविदा कर्मियों के विनियमितीकरण, छठे वेतनमान एवं महंगाई भत्ते के एरियर भुगतान, एसीपी सुविधा आदि पर चर्चा की। बताया कि परिवहन निगम के प्रबंधक के सामने इन मांगों को रखा गया है और तय समय में पूरा कराने के लिए प्रबंधन एवं शासन को चेतावनी दी गई है। उन्होंने मांग पूरी न होने पर कर्मियों को आंदोलन के लिए तैयार रहने को कहा।
विज्ञापन


कर्मचारियों की मांगें सुनने के लिए प्रबंध निदेशक की ओर से प्रधान प्रबंधक आशीष चटर्जी भी सम्मेलन में मौजूद रहे। अध्यक्षता प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष आनंद सिंह एवं संचालन मानसिंह ने किया। सम्मेलन में क्षेत्रीय प्रबंधक डॉ.एचसी यादव, एसएम आरएन वर्मा, एआरएम ओम प्रकाश ओझा, एससी राम समेत क्षेत्रीय मंत्री शकील अहमद, पुष्पराज मिश्र, सुरेश चंद्र पांडेय, अरविंद मिश्र, गिरजा शंकर तिवारी, राकेश कुमार सिंह, योगेंद्र कुमार, सरोज शुक्ला, कमला पांडेय, संजय यादव, आनंद सिंह, रामसिंह, जेबी सिंह आदि बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें