लॉक डाउन लगने के बाद डीआरएम ऑफिस सोमवार को खुला। कार्यालय खुलने के बाद यहां तमाम सुरक्षात्मक उपाय भी अपनाए गए। सोमवार को कुल 325 रेलकर्मी कार्यालय पहुंचे जबकि, यहां कार्य करने वाले कर्मचारियों की संख्या तकरीबन 1100 है। पिछले माह लगे जनता कर्फ्यू के दिन से ही सभी यात्री ट्रेनों का संचालन बंद है। इस बीच रेलवे द्वारा आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए केवल मालगाड़ी और पार्सल ट्रेनों का ही संचालन किया जा रहा है।
इन्हीं ट्रेनों के संचालन से जुड़े रेलकर्मी ही पिछले कुछ दिनों से कार्यालय जा रहे हैं। सोमवार से बाकी अन्य विभागों के कर्मचारियों के लिए भी कार्यालय खोल दिया गया। हालांकि रेलवे की ओर से यह भी कहा गया था कि सोशल डिस्टेंस को ध्यान रखते हुए अभी 30 से 35 सीजी ही कर्मचारी कार्यालय आएं। इसी क्रम में सोमवार को कोरोना वायरस से बचाव हेतु लाक डाउन के समय से बंद मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय आज खुल गया। सुबह 9.00 से 10.30 बजे तक गेट खोला गया इसके पश्चात बंद कर दिया गया और किसी को भी प्रवेश की अनुमति प्रदान नहीं की गई।
पीआरओ सुनील गुप्ता ने बताया कि मंडल कार्यालय में लगभग 1100 कर्मचारी कार्यरत हैं जिनमें से आज लगभग 325 कर्मचारी उपस्थित हुए। सभी ने मास्क लगाकर सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए कार्य किया।