फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान शीर्ष पर, बादलों ने डाला डेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अप्रैल में न्यूनतम पारा एक बार फिर सोमवार को शीर्ष पर रहा। शाम को हुई बूंदाबांदी के बाद रात में पारा 26.2 डिग्री सेल्सियस के साथ उमस का कारण बना। पूर्वानुमान के मुताबिक आंधी से हवाओं की सुस्ती ने बचाया। दिन में बादल लुकाछिपी का खेल खेलते रहे। चार बजे के बाद गुम हुई धूप शाम को बादलों संग बूंदों के रूप में सामने आई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे मौसमी उलट पलट के हिसाब से महत्वपूर्ण बताए हैं। हवाओं ने जोर पकड़ा तो इस बीच धूल भरी आंधी के आसार बने रहेंगे।
विज्ञापन

बादलों की धमाचौकड़ी और डेरा जमाने से अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री से गिरकर 37.7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। वहीं न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री से छलांग लगाते हुए 26.2 डिग्री पर टिका। वातावरण में नमी का स्तर भी 24 घंटे में बढ़ा है। रविवार को 68/17 के मुकाबले आर्द्रता सोमवार को 75/21 प्रतिशत रही।
मौसम विज्ञानी प्रो. एचएस मिश्रा के मुताबिक नमी का बढ़ना और बादल छाए रहने से मौसमी उठापटक के आसार हैं। नमी और बढ़ने के साथ स्थानीय चक्रवात प्रभावी हुआ तो धूल भरी आंधी के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। इसके बाद हमें प्रचंड गर्मी के लिए तैयार रहना होगा। तापमान हर दिन बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें