शनिवार दोपहर सवारियों से भरी विक्रम सरगम तिराहे के पास पहुंचते ही एक वाहन को बचाने के चक्कर में पलट गई। इससे सवारियों की चीख पुकार मच गई। बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर वाहन में फंसी सवारियों को बाहर निकाला।
नैनी के सरगम तिराहे पर शनिवार को दोपहर सवारियों से भरी एक विक्रम के पलट जाने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए स्थानीय चिकित्सालय में भेजवाया गया है। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मची रही। इसके चलते सड़क पर कुछ देर के लिए आवागमन भी बाधित हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आागमन चालू कराया।
विज्ञापन
शनिवार दोपहर सवारियों से भरी विक्रम सरगम तिराहे के पास पहुंचते ही एक वाहन को बचाने के चक्कर में पलट गई। इससे सवारियों की चीख पुकार मच गई। बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर वाहन में फंसी सवारियों को बाहर निकाला। इस दौरान सिर में गंभीर चोट लगने से एक सवारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।