फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक के बाद एक मौतों से फैली सनसनी, अफसरों के फूले हाथ-पांव

Sat, 21 Nov 2020 01:35 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जहरीली शराब पीने से क्षेत्र के चार गांवों में एक के बाद एक मौतों से सनसनी फैल गई। इनमें से बसंतलाल की घर में ही मौत हुई जबकि अन्य चार लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ा। लगातार मौतों की खबर सुनकर जहां अफसरों के हाथ-पांव फूले रहे वहीं मृतकों के घरों में कोहराम मचा रहा। 
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक, सबसे पहले अमिलिया गांव निवासी बसंतलाल की मौत हुई। बृहस्पतिवार शाम को उसने गांव में स्थित संगीता जायसवाल के ठेके से खरीदकर शराब पी थी। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। फिर हर बीतते पल के साथ उसकी तबियत गंभीर होती गई और रात में मौत हो गइ्र्र। परिजनों के साथ ही आसपास रहने वालों ने भी इसे बीमारी से मौत का मामला समझा।

जिसके बाद सुबह ही परिजन शव को लेकर छतनाग घाट पर अंतिम संस्कार करने पहुंच गए। दोपहर में अंतिम संस्कार चल ही रहा था कि गांव मे ही शंभूनाथ मौर्य व राजबहादुर हरिजन के साथ मलियन का पूरा के रामप्यारे की भी हालत बिगड़ गई। तीनों को परिजन स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां से हालत गंभीर देख एसआरएन भेज दिया गया। वहां तीनों को मृत घोषित कर दिया गया। जिसकी खबर पहुंची तो गांव में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस के साथ ही प्रशासन व आबकारी विभाग के अफसर भी आ गए। जांच पड़ताल चल ही रही थी कि देर शाम मैलवन गांव निवासी इलाहाबाद विश्वविद्यालय के चतुर्थ श्रेणीकर्मी राजेश गौड़ को भी शराब पीने से हालत बिगडने पर एसआरएन ले जाया गया जहां उसकी भी मौत हो गई। एक के बाद एक पांच मौतों से गांव में सनसनी फैल गई।

अफसरों के भी हाथ-पांव फूले रहे। आननफानन में पुलिस ने अमिलिया गांव स्थित देशी शराब के ठेके के सेल्समैन को हिरासत में ले लिया। साथ ही संचालक के पड़ोस के गांव स्थित दो अन्य समेत तीनों ठेकों को सील कर दिया। देर रात तक संचालक की तलाश होती रही। एसपी गंगापार धवल जायसवाल ने बताया कि सेल्समैन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मौके पर आबकारी विभाग की टीम भी जांच में जुटी है। 

आक्रोशित ग्रामीणों ने घेरा ठेका

उधर लगातार मौतों की खबर सुनकर आक्रोशित ग्रामीणों ने अमिलिया गांव स्थित ठेके को भी घेर लिया। उनका आरोप था कि ठेके से नकली शराब बेची गई जो निर्दोष ग्रामीणों की मौत की वजह बन गई। उन्होंने ठेके में मौजूद शराब की दर्जनों शीशियां भी एकत्रित कीं। इसकी वजह पूछने पर उनका कहना था कि इन्हीं शीशियों की शराब पीने के बाद ग्रामीणों की हालत बिगड़ी। इस दौरान सेल्समैन अंदर ही खुद को बंद किए रहा। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस किसी तरह उसे निकालकर थाने ले गई जहां देर रात तक उससे पूछताछ होती रही।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें