फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज, अयोध्या, लखनऊ, अलीगढ़, एटा और बुलंदशहर में कल्याण सिंह के नाम पर होगी एक-एक सड़क

Mon, 23 Aug 2021 03:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

डिप्टी सीएम ने विभागीय अधिकारियों को जल्द से जल्द इस संबंध में प्रस्ताव प्रस्तुत करने का निर्देश भी जारी किया।
विज्ञापन
कल्याण सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम पर अयोध्या, प्रयागराज, अलीगढ़, बुलंदशहर, एटा और लखनऊ में एक एक सड़क का नामकरण करने की घोषणा की है। डिप्टी सीएम ने विभागीय अधिकारियों को जल्द से जल्द इस संबंध में प्रस्ताव प्रस्तुत करने का निर्देश भी जारी किया। केशव प्रसाद मौर्य ने अपने आफिशियल ट्विटर हैंडल के माध्यम से इस बात की घोषणा की। 
विज्ञापन

 

मौर्य ने कहा कि इन शहरों की मुख्य सड़कों का नाम कल्याण सिंह के नाम पर होगा। ताकि उनकी स्मृतियां बनी रहें और आने वाली पीढ़ी को बाबूजी के बारे में जानकारी होती रही। अयोध्या, अलीगढ़, एटा, बुलंदशहर, लखनऊ और प्रयागराज में रामजन्मभूमि के लिए आंदोलन करते समय कल्याण की गिरफ्तारी हुई थी। इससे उनकी स्मृतियां वर्तमान ही नहीं आने वाली पीढ़ियों में भी बनी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें