फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: गृह प्रवेश से लौट रहे परिवार की अप्पे को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत

Fri, 15 May 2026 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फूलपुर तहसील के सामने देर रात भीषण हादसे के बाद क्षतिग्रस्त अप्पे गाड़ी।
विज्ञापन
प्रयागराज-जौनपुर हाईवे पर बुधवार रात कार ने गृह प्रवेश से लौट रहे परिवार की अप्पे में टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि अप्पे के परखचे उड़ गए और उसमें सवार एक की मौत हो गई। वहीं, चालक समेत नौ लोग घायल हो गए। हादसे में घायल पांच लोगों को शहर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

लोढ़ीडीह गांव निवासी परिवार झूंसी में गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होकर अप्पे से घर लौट रहा था। जैसे ही वे फूलपुर तहसील के सामने पहुंचे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने अप्पे में टक्कर मार दी। हादसे में उमेश तिवारी (45) की इलाज के दौरान मौत हो गई।
वहीं जिला कचहरी के अधिवक्ता एवं बार उपाध्यक्ष पद के उपविजेता विनोद त्रिपाठी (55), उनकी पत्नी दुर्गा देवी (52), अनिल तिवारी (50), मनोरमा देवी (45), सूर्यम तिवारी (10), किरण देवी, सतीशा देवी (40) समेत अप्पे चालक सुनील मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी फूलपुर पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद पांच लोगों को एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद चालक सुनील मिश्रा अप्पे में फंस गया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद करीब एक घंटे बाद उसे बाहर निकाला।

मामले की जांच की जा रही है। अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। घटनास्थल से मिली कार को नंबर प्लेट के आधार पर तलाश की जा रही है। - विवेक यादव, सहायक पुलिस आयुक्त फूलपुर।

फूलपुर तहसील के सामने देर रात भीषण हादसे के बाद क्षतिग्रस्त अप्पे गाड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें