फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: लापता शिक्षिका बरामद, आरोपी युवक गया जेल

Fri, 15 May 2026 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायइनायत थाना क्षेत्र की लापता शिक्षिका को पुलिस ने नेपाल बॉर्डर सोनौली, महाराजगंज से सकुशल बरामद कर लिया। मामले में नामजद आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद जेल और युवती को नारी निकेतन भेजा गया। युवती एक निजी विद्यालय में शिक्षण कार्य करती थी। परिजनों का आरोप है कि विद्यालय से जुड़े उग्रसेनपुर, प्रतापपुर निवासी ताजुद्दीन पुत्र शमसुद्दीन ने लगातार उसे परेशान कर रहा था। जिसके कारण उसने विद्यालय बदल दिया था। 2 मई को वह रोज की तरह घर से विद्यालय जाने के लिए निकली थी लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद युवती का पता नहीं चला, तो परिजनों ने सरायइनायत थाने में अपहरण की आशंका जताते हुए लिखित तहरीर दी थी। जिसपर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें