फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक को झपकी लगने से रेलिंग तोड़ते हुए पुल से नीचे गिरा ट्रेलर, एक की मौत, तीन घायल 

Thu, 12 Aug 2021 04:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

नोएडा से पटना के लिए जेसीबी लाद कर जा रही ट्रेलर गुरुवार सुबह लगभग छह बजे के करीब एकडला हाईवे पुलिया पर पहुंचा ही था कि अचानक चालक को झपकी आ जाने से ट्रेलर अनियंत्रित होकर पुलिया की रेलिंग तोड़ते हुए 20 फीट नीचे जाकर पलट गई।
विज्ञापन
Prayagraj News - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उतरांव थाना क्षेत्र के एकडला हाईवे पर अनियंत्रित होकर एक ट्रेलर पलट गई। ट्रेलर में बैठे जेसीबी आपरेटर की मौके पर मौत हो गई। वहीं चालक समेत दो खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। पुलिस ने मृतक का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी है। नोएडा से पटना के लिए जेसीबी लाद कर जा रही ट्रेलर गुरुवार सुबह लगभग छह बजे के करीब एकडला हाईवे पुलिया पर पहुंचा ही था कि अचानक चालक को झपकी आ जाने से ट्रेलर अनियंत्रित होकर पुलिया की रेलिंग तोड़ते हुए 20 फीट नीचे जाकर पलट गई। वही ट्रेलर में बैठे जेसीबी ऑपरेटर राहुल कुमार (27) पुत्र अजब सिंह निवासी मलकपुर अनूपशहर बुलंदशहर की मौके पर मौत हो गई।

ट्रेलर चालक जावेद निवासी झारखंड व खलासी साहिल व असदुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज आवाज सुन स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची उतरांव पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल में इलाज के लिए भिजवाया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें