फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : शादी का झांसा देकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैक मेल

Fri, 01 Apr 2022 11:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

युवती गोरखपुर की रहने वाली है, जिसने 2020 में कोतवाली क्षेत्र स्थित हजारीपुर निवासी विशाल गुप्प्ता पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। अभियुक्त की ओर से इस मामले में जमानत के लिए कोर्ट में रिट की गई थी।
विज्ञापन
Prayagraj News : रेप पीड़िता। डेमो - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी कराने के बहाने पहले सिविल लाइंस स्थित होटल और फिर घर में ले जाकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर सिविल लाइंस थाने में दो लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन



युवती गोरखपुर की रहने वाली है जिसने 2020 में कोतवाली क्षेत्र स्थित हजारीपुर निवासी विशाल गुप्प्ता पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। अभियुक्त की ओर से इस मामले में जमानत के लिए कोर्ट में रिट की गई थी। युवती का आरोप है कि विशाल के भाई बृजेश ने उससे कहा कि वह कोर्ट में चलकर गवाही दे दे तो वह विशाल से उसकी शादी करा देगा।

खाने में नींद की गोली मिलाकर किया बेहोश

आरोप है कि वह तारीख से एक दिन पहले उसे लेकर आया और सिविल लाइंस स्थित होटल में ठहरा। जहां खाने में नींद की गोली मिलाकर खिलाया और जबरन संबंध बनाते हुए अश्लील वीडियो भी बना लिया। सुबह वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल किया और गवाही दिलवाई।



उधर, उसकी गवाही के कुछ दिनों बाद विशाल जेल से बाहर आया तो वह उसके घर उससे शादी की बात करने गई। जहां दोनों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। साथ ही जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर वीरेंद्र यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन

मासूम बच्ची से रेप कर उसकी हत्या करने के अभियुक्त की जमानत अर्जी खारिज
मऊआइमा थानाक्षेत्र के अंतर्गत सात वर्षीय मासूम बच्ची केसाथ रेप कर हत्या करने केआरोपी बच्चा लाल मुसहर की जमानत अर्जी को जिला न्यायालय ने खारिज कर दी है। यह आदेश जिला न्यायाधीश नलिन कुमार श्रीवास्तव ने शासकीय अधिवक्ता गुलाब चंद्र अग्रहरि को सुनकर दिया है। मुकदमा वादी के अनुसार 30 नवंबर 2021 को उसकी सात साल की बच्ची कुछ बच्चों केसाथ खेल रही थी। थोड़ी देर बाद वह गायब हो गई। जांच के दौरान वह अभियुक्ताें केघर से मृत बरामद हुई। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने केबाद जमानत अर्जी खारिज कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें