शहर के इंट्री प्वॉइंटर पर लगाई जाएंगी मूर्तियां
फ्लाईओवर एवं एप्रोच रोड पर बेहतर लैंड स्केपिंग एवं हरित बेल्ट विकसित करते हुए सुंदर साइनेज लगाने के भी निर्देश दिए गए। शहर एवं मेला क्षेत्र में थीम लाइटिंग भी कराई जाएगी, जो नवंबर- 2024 से मार्च- 2025 तक दिखाई देगी। इसके लिए बिजली विभाग के अधिकारियों को कांसेप्ट नोट बनाकर प्रस्तुत करने के र्देश दिए गए।
शहर के इंट्री प्वाइंट पर विकसित किए जा रहे थिमैटिक गेट्स पर किस तरह की मूर्तियां लगाई जा सकती हैं, इस पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा की गई और सुझाव मांगे गए। पर्यटन विभाग से स्टेट्स पवेलियन एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और अन्य स्थानों पर विकसित करने के लिए कहा गया। इसके तहत विभिन्न प्रदेशों का खाना पर्यटकों को उपलब्ध कराया जा सकेगा।
मेलाधिकारी ने मेला क्षेत्र में वेंडिंग, नान वेंडिंग तथा पार्किंग एवं नो पार्किंग जोन विकसित करने पर भी चर्चा की। इसके दृष्टिगत संबंधित अधिकारियों से सुझाव मांगा गया। आगामी महाकुंभ में हर बार की भांति पर्यटन विभाग की ओर से प्रदर्शनी लगाने के साथ ही सेना की ओर से डिफेंस म्यूजियम स्थापित करने पर भी चर्चा की गई। अफसरों ने बताया कि इसके तहत सेना के अधिकारियों से राष्ट्र प्रेम दर्शाते हुए प्रदर्शनी लगाने का भी अनुरोध किया गया है। इस मौके पर डीएम नवनीत सिंह चहल, पीडीए वीसी अरविंद कुमार चौहान उपस्थित थे।