फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : तिरुपति बालाजी की तर्ज पर आध्यात्मिक पर्यटन से जुड़ेगी संगमनगरी, बनेगा डिफेंस म्यूजियम

Wed, 10 Jan 2024 11:21 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मेला प्राधिकरण के आईट्रिपलसी सभागार में हुई समीक्षा बैठक में महाकुंभ के तहत कराए जा रहे कार्यों पर चर्चा की गई। कुंभ मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने प्रयागराज को स्वच्छता एवं पर्यटन के दृष्टिकोण से तिरूपति बालाजी समेत अन्य विश्वस्तरीय आध्यात्मिक पर्यटन केंद्रों की भांति विकसित करने का प्रयास करने को कहा।
विज्ञापन
डिफेंस म्युजियम। सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ- 2025 से पहले शहर से सुंदर बनाने के लिए संगम से जुड़ने वाले मार्गों के भवनों में एकरूपता लाने के लिए एक रंग में रंगा जाएगा। पहली बार महाकुंभ में डिफेंस म्यूजियम बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। साथ ही विश्वस्तरीय आध्यात्मिक पर्यटन की सुविधाएं संतों-भक्तों को दी जाएगी। मंगलवार को ऐसे प्रस्तावों पर अमल के लिए कार्ययोजना तैयार करने के लिए कहा गया और सौंदर्यीकरण योजना की समीक्षा की गई।

विज्ञापन


मेला प्राधिकरण के आईट्रिपलसी सभागार में हुई समीक्षा बैठक में महाकुंभ के तहत कराए जा रहे कार्यों पर चर्चा की गई। कुंभ मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने प्रयागराज को स्वच्छता एवं पर्यटन के दृष्टिकोण से तिरूपति बालाजी समेत अन्य विश्वस्तरीय आध्यात्मिक पर्यटन केंद्रों की भांति विकसित करने का प्रयास करने को कहा। उन्होंने सौंदर्यीकरण के लिए कराए जा रहे कार्यों पर बिंदुवार चर्चा की।

पिछले कुंभ में विकसित किए गए 64 ट्रैफिक जंक्शनों का आवश्यकतानुसार पुनः सौंदर्यीकरण करने और 39 नए ट्रैफिक जंक्शनों को विकसित करने पर जोर दिया। इसी क्रम में मेला क्षेत्र तक आने वाले सभी संपर्क मार्गों पर आने वाले सरकारी भवनों के फसाड तथा गेटों को एकरूपता देने पर भी चर्चा हुई। जीटी जवाहर मार्ग तथा मेला क्षेत्र के आसपास के एरिया को भी एकरूपता देने पर चर्चा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के इंट्री प्वॉइंटर पर लगाई जाएंगी मूर्तियां

फ्लाईओवर एवं एप्रोच रोड पर बेहतर लैंड स्केपिंग एवं हरित बेल्ट विकसित करते हुए सुंदर साइनेज लगाने के भी निर्देश दिए गए। शहर एवं मेला क्षेत्र में थीम लाइटिंग भी कराई जाएगी, जो नवंबर- 2024 से मार्च- 2025 तक दिखाई देगी। इसके लिए बिजली विभाग के अधिकारियों को कांसेप्ट नोट बनाकर प्रस्तुत करने के र्देश दिए गए।

शहर के इंट्री प्वाइंट पर विकसित किए जा रहे थिमैटिक गेट्स पर किस तरह की मूर्तियां लगाई जा सकती हैं, इस पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा की गई और सुझाव मांगे गए। पर्यटन विभाग से स्टेट्स पवेलियन एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और अन्य स्थानों पर विकसित करने के लिए कहा गया। इसके तहत विभिन्न प्रदेशों का खाना पर्यटकों को उपलब्ध कराया जा सकेगा।

मेलाधिकारी ने मेला क्षेत्र में वेंडिंग, नान वेंडिंग तथा पार्किंग एवं नो पार्किंग जोन विकसित करने पर भी चर्चा की। इसके दृष्टिगत संबंधित अधिकारियों से सुझाव मांगा गया। आगामी महाकुंभ में हर बार की भांति पर्यटन विभाग की ओर से प्रदर्शनी लगाने के साथ ही सेना की ओर से डिफेंस म्यूजियम स्थापित करने पर भी चर्चा की गई। अफसरों ने बताया कि इसके तहत सेना के अधिकारियों से राष्ट्र प्रेम दर्शाते हुए प्रदर्शनी लगाने का भी अनुरोध किया गया है। इस मौके पर डीएम नवनीत सिंह चहल, पीडीए वीसी अरविंद कुमार चौहान उपस्थित थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें