फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: दवा छिड़काव मशीन देने से इन्कार पर घर में घुसकर मारपीट

Sat, 14 Mar 2026 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
दवा छिड़काव मशीन देने से इन्कार करने पर दो आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के भरथीपुर गांव निवासी कांती सोनकर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के श्यामधर सोनकर और धर्मचंद्र सोनकर उसके घर दवा छिड़काव मशीन मांगने आए थे। मशीन खराब होने की बात बताने पर दोनों आरोपी आगबबूला हो गए और गाली-गलौज करते हुए घर में घुस आए। आरोप है कि दोनों ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन



धमकी के पांच घंटे बाद घर में लगी आग, सामान राख

मांडा। बकुलिया गांव में धमकी मिलने के कुछ घंटे बाद ही एक महिला के घर में अचानक आग लग गई, जिससे घर में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के बकुलिया गांव निवासी सुशीला देवी पत्नी योगेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पड़ोसी मनीष कुमार यादव ने शुक्रवार सुबह करीब दस बजे रंजिश को लेकर उन्हें देख लेने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

महिला के अनुसार धमकी मिलने के करीब पांच घंटे बाद शाम लगभग पांच बजे अचानक उनके घर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से मकान के साथ उसमें रखा घर-गृहस्थी का हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें