फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2022 :  होली पर पांच करोड़ की शराब गटक जाएंगे शौकीन, प्रिंट रेट से अधिक मूल्य वसूले गए

Fri, 18 Mar 2022 02:31 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

आबकारी विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल मार्च में 6.8 लाख लीटर अंग्रेजी शराब की बिक्री हुई। जानकारों का कहना है कि होली पर माह की औसत बिक्री में करीब 10 फीसदी का इजाफा होता है।
विज्ञापन
शराब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली के दो दिनों में शौकीन लगभग पांच करोड़ की शराब गटक जाएंगे। इनमें सबसे ज्यादा अंग्रेजी और इसके बाद देशी और बीयर की खपत होगी। यह अनुमान पिछले साल होली पर हुई बिक्री के आधार पर लगाया जा रहा है। उधर, 1.5 दिन की बंदी के चलते बृहस्पतिवार को दिन भर शराब की दुकानों में खरीदारों की भीड़ जुटी रही। 

विज्ञापन




आबकारी विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल मार्च में 6.8 लाख लीटर अंग्रेजी शराब की बिक्री हुई। जानकारों का कहना है कि होली पर माह की औसत बिक्री में करीब 10 फीसदी का इजाफा होता है। अगर बिक्री का आंकड़ा पिछले साल के इर्द गिर्द ही रहता है तो भी 10 फीसदी की बढ़त के साथ इस बार होली के दो दिनों में ही करीब 68 हजार लीटर अंग्रेजी शराब बिकने की संभावना है।



जानकार कहते हैं कि अगर अंग्रेजी शराब की औसत कीमत 700 रुपये प्रति लीटर मान ली जाए तो यह आंकड़ा लगभग 4.76 करोड़ का होगा। इस तरह से होली के दो दिनों में शौकीन केवल 4.76 करोड़ की तो अंग्रेजी शराब गटक जाएंगे। इसी तरह देशी शराब की बात की जाए तो पिछल साल मार्च में 10266 लीटर की खपत हुई।
विज्ञापन




बाजार पिछले साल की तरह ही रहने का अनुमान लगाया जाए तो इस बार भी होली पर बिक्री में सामान्य से 10 फीसदी की बढ़ोतरी संभावित है। इस तरह से होली के दो दिनों में ही करीब एक हजार लीटर से ज्यादा शराब की बिक्री होगी। जानकार कहते हैं कि देशी शराब की औसत कीमत 350 रुपये प्रति लीटर मान ली जाए तो 3.59 लाख की शराब की बिक्री का अनुमान लगाया जा रहा है। 

दो दिन में दो लाख की बीयर खपेगी
आबकारी विभाग के आंकड़ों के हिसाब से देखा जाए तो इस बार होली पर दो दिनों में बीयर की भी दो लाख रुपये से ज्यादा की बिक्री का अनुमान है। दरअसल पिछले साल मार्च में बीयर की कुल 13500 केन बिकीं। 130 रुपये की औसत कीमत के हिसाब से कुल 17 लाख रुपये की बिक्री पिछले साल मार्च में हुई।



अगर मौजूदा साल में भी बिक्री का आंकड़ा पिछले साल की ही तरह रहता है कि इस बार भी 10 फीसदी इजाफे के साथ दो दिनों में बीयर की एक हजार से ज्यादा (लभगग 1300) केन बिक जाएंगी। इस तरह से औसत कीमत के आधार पर ही अनुमान लगाया जाए तो होली पर लगभग दो लाख की बीयर शौकीन गटक जाएंगे। 
विज्ञापन

जमकर ओवररेटिंग, 100 रुपये अतिरिक्त वसूले गए
उधर होली पर बंदी से एक दिन पहले बृहस्पतिवार को शराब की दुकानों पर मारामारी जैसी स्थिति रही। शौकीनों की सुबह से ही भीड़ लगी रही। दुकानदारों ने इसका जमकर फायदा भी उठाया और ओवररेटिंग भी की। भीड़ के चलते एक-एक बोतल पर 80-100 रुपये तक अतिरिक्त वसूले गए।



अन्य इलाकों को छोड़िए सिविल लाइंस जैसे पॉश इलाके में भी हॉट स्टफ, एमजी रोड, स्टैनली रोड, एसपी मार्ग, सरोजनी नायडू मार्ग पर स्थित दुकानों पर खरीदारों से अवैध वसूली की गई। एक दिन बंदी के चलते मजबूरन खरीदारों को भी जेब ढीली करनी पड़ी। अफसरों का दावा खोखला ही साबित हुआ और सेक्टर प्रभारी भी ओवररेटिंग पर आंखें मूंदकर बैठे रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें