फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : दो फरवरी को मेजा के कुंवरपट्टी में लगेगा बाबा बागेश्वर धाम का दरबार

Fri, 27 Jan 2023 08:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

दो फरवरी को मेजा के कुंवरपट्टी में मां शीतला कृपा महोत्सव कार्यक्रम में बाबा बागेश्वर धाम का दरबार सजेगा। कार्यक्रम के आयोजक इंद्रदेव शुक्ला ने शुक्रवार को मेजारोड चौराहे पर एक गेस्ट हाउस में प्रेसवार्ता कर फैलाई जा रही अफवाहों पर विराम लगा दिया।
विज्ञापन
बागेश्वरधाम के बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो फरवरी को मेजा के कुंवरपट्टी में मां शीतला कृपा महोत्सव कार्यक्रम में बाबा बागेश्वर धाम का दरबार सजेगा। कार्यक्रम के आयोजक इंद्रदेव शुक्ला ने शुक्रवार को मेजारोड चौराहे पर एक गेस्ट हाउस में प्रेसवार्ता कर फैलाई जा रही अफवाहों पर विराम लगा दिया। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिलने की अफवाह फैला दी थी। कार्यक्रम तय है जो दो फरवरी को दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक चलेगा।

विज्ञापन


बताया कि 29 जनवरी को कुंवरपट्टी के सोना भवन स्थित मां शीतला मंदिर में महोत्सव शुरू होगा, जो पांच दिनों तक चलेगा। 29 जनवरी को कलशयात्रा के साथ महोत्सव की शुरुआत होगी। 31 जनवरी की शाम को भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी, आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ और कल्पना पटवारी अपने सुरों से महफिल सजाएंगे। दो फरवरी को बाबा बागेश्वर धाम का दरबार सजेगा। आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम की अनुमति प्रशासन ने दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें