अस्पतालों में शुरू हुई फोकस सैंपलिंग
प्रयागराज। कोरोना के नए वैरिएंट के सामने आने के बाद से ही स्वास्थ्य विभाग उससे बचाव के लिए अपनी तैयारियों में जुटा हुआ है। विभाग की ओर से इसके लिए फोकस सैंपलिंग अभियान की शुरुआत की गई है। दो चरणों में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पहले चरण में उच्च शिक्षा संस्थानों में फोकस सैंपलिंग की गई। इसके बाद शनिवार से दूसरे चरण की शुरुआत हुई। जिसमें सभी अस्पतालों में फोकस सैंपलिंग कराई जानी है।
एसीएमओ डॉ. एके तिवारी ने बताया कि फोकस सैंपलिंग अभियान के अंतर्गत सभी अस्पतालों के कर्मचारियों की आरटीपीसीआर जांच कराई जानी है, जिससे अस्पतालों के कर्मचारियों का परीक्षण किया जा सकेऔर यह पता लगाया जा सके कि सर्दी या जुकाम से ग्रसित किसी मरीज से अस्पताल का कोई कर्मचारी संक्रमित तो नहीं है। यह अभियान तीन दिनों तक चलाया जाएगा। अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत शनिवार से हुई है। इसके साथ ही सैंपलिंग के चार सेंटरों का संचालन पहले से जारी है। एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर भी लगातार निगरानी की जा रही है, जिससे संक्रमण को बढ़ने से रोका जा सके। इसकेअलावा कोरोना मरीजों केलिए तैयार अस्पतालों में बेली एल 2, एसआरए एल 3, कोटवा एल 1, टीबी हॉस्पिटल और भगवतपुर सीएचसी में भी जांच की व्यवस्था की गई है।