बारिश का मौसम लगभग विदा हो चुका है लेकिन, बीस-पच्चीस दिन में मलेरिया और टाइफाइड बुखार के मरीजों के बाद त्वचा रोग ने भी लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। बच्चे सबसे अधिक त्वचा रोग से प्रभावित हो रहे हैं। महिलाओं का भी यही हाल है। शरीर में खुजली दाद जैसे लक्षण दिखाई दें रहें हैं।
डाक्टर इरफान अली तथा डाक्टर महेंद्र सिंह कहते हैं, साफ सफाई और आसपास गंदगी से निकलने वाले कीटाणु हवा के साथ त्वचा में प्रवेश कर जाते हैं, जिसका आसानी से पता नहीं चल पाता है। बुखार होने पर भी त्वचा में इसके लक्षण नजर आते हैं। इन सब से बचाव का एक ही उपाय है कि आसपास गंदगी न होने दें। हाथों को बराबर साबुन से धुलें, नजदीकी सरकारी अस्पताल के डाक्टर से सलाह लें।
.............
डेंगू के मिले दस नए मरीज, संख्या पहुंची 146 के पार
प्रतापगढ़। जिले में 24 घंटे के भीतर डेंगू के दस नए मामले सामने आए हैं। संक्रमितों की संख्या 146 के पार पहुंच गई है। सीएमओ ने बताया कि सभी संक्रमितों के घर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेजकर आवश्यक उपाय कराए जा रहे हैं।