इविवि में यूजी के कई पाठ्यक्रमों के कटऑफ जारी
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में स्नातक में दाखिले के लिए मंगलवार को कई पाठ्यक्रमों के नए कटऑफ जारी किए गए। बीकॉम में अनारक्षित वर्ग का न्यूनतम कटऑफ 354 और एससी वर्ग का 216 अंक है। अभ्यर्थी 19 सितंबर तक प्रवेश ले सकते हैं। बीएससी गणित में ओबीसी का कटऑफ 345 है और प्रवेश 19 एवं 20 सितंबर को होगा। बीपीए में अनारक्षित वर्ग का कटऑफ 438 अंक है। प्रवेश 22 सितंबर तक होंगे। बीबीए-एमबीए पांच वर्षीय पाठ्यक्रम में अनारक्षित वर्ग का कटऑफ 415, ओबीसी का 362 और एससी 308 अंक है। प्रवेश 19 सितंबर तक होंगे। बीसीए में अनारक्षित वर्ग का कटऑफ 406, ओबीसी 335, ईडब्ल्यूएस में 349, एससी का 255 है। अभ्यर्थी 18 सितंबर से प्रवेश ले सकते हैं।
जगत तारन, एसपीएम, एडीसी में सभी को प्रवेश
इविवि के संघटक इलाहाबाद डिग्री कॉलेज (एडीसी) जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज और श्याम प्रसाद मुखर्जी (एसपीएम) डिग्री कॉलेज ने स्नातक प्रवेश के लिए सभी अभ्यर्थियों बुला लिया है। स्नातक में दाखिले के लिए अभ्यर्थी न मिलने के कारण यह निर्णय लिया गया है। जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बीए प्रवेश के लिए सभी छात्राओं को बुलाया गया है। वहीं, एडीसी में 18 सितंबर को बीए, बीएससी, बीकॉम में प्रवेश के लिए सीयूईटी में शामिल सभी अभ्यर्थियों और एसपीएम डिग्री कॉलेज में भी बीए, बीएससी, बीकॉम में प्रवेश के लिए गैर सीयूईटी सभी अभ्यर्थियों को बुलाया गया है।