फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम-रावण के चेहरों पर अब मेकअप के साथ दिखेगा मास्क

Mon, 05 Oct 2020 02:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
रामलीला मंचन का एक दृश्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोविड-19 के संक्रमण के दौर में इस बार रामलीलाओं के मंचन का स्वरूप बदला नजर आएगा। पहली बार राम, सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, हनुमान और रावण जैसे पात्रों के चेहरे पर मेकअप के साथ मास्क होगा।  लीला मंचन में प्रमुख पात्रों क अलावा राम और रावण की सेनाएं भी मास्क में ही युद्ध के मैदान में उतरेंगी। मंचन में लीला के पात्र दूरी बनाकर अभिनय करेंगे।
विज्ञापन


कोरोना वायरस को लेकर जारी गाइड लाइन के तहत रामलीलाओं के मंचन के लिए रिहर्सल शुरू हो गया है। इस बार शृंगारियों के पिटारे में मेकअप के सामान के साथ मास्क रखना जरूरी हो गया है। बिना मॉस्क के किसी पात्र को मंचन में शामिल नहीं किया जाएगा। दारागंज  रामलीला कमेटी की ओर से मां काली के प्रदर्शन के अलावा रामलीला मंचन के लिए रिहर्सल आरंभ हो गया है।

रविवार को कमेटी के लीला संयोजक रमेश कुमार मिश्रा के निर्देशन में अयोध्या के सिंहासन पर राम की चरण पादुका रखकर भरत केराजपाठ चलाने के प्रसंग का रिहर्सल किया गया। शहर की प्राचीन रामलीला के मीडिया प्रभारी तीर्थ राज पांडेय बच्चा भइया ने बताया कि लीला का मंचन कोविड-19 की गाइड लाइन के अनुसार ही कराया जएगा। इसके लिए रिहर्सल में भी उन्हीं नियमों का पालन कराया जा रहा है।
विज्ञापन


बिना थर्मल स्क्रीनिंग के किसी भी पात्र को रिहर्सल में नहीं शामिल किया जा रहा है। साथ ही पहली बार सभी पात्र मास्क में ही अभिनय करेंगे। 12 अक्तूबर को रामजन्म से लीला मंचन की शुरुआत होगी। इसके बाद मास्क में ही विश्व प्रसिद्ध मां काली का दल भी 18 से 22 अक्तूबर तक निकाला जाएगा। कोविड प्रोटोकॉल में 23 को हनुमान दल और  30 अक्तूबर को राजगद्दी का मंचन होगा। उधर, प्रचीन कटरा रामलीला समिति की 16 से 27 अक्तूबर तक होने वाली रामलीला के पात्र मास्क में ही नजर आएंगे।लीला कमेटी के महामंत्री गोपाल बाबू जायसवाल के निर्देशन में रिहर्सल आरंभ हो गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें