तीनों छात्रों ने शुरू किया है स्टार्टअप
तीनों छात्रों ने इसके लिए अपना ईको-सी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के नाम से स्टार्टअप शुरू किया है। छात्रों की तकनीकि को देखते हुए अम्बेडकर सोशल इनोवेशन इंक्यूबेशन मिशन ने छात्रों के साथ एमओयू साइन किया है। साथ ही छात्रों की कंपनी में 30 लाख रुपये का निवेश किया है। गुगलोथ विजय नायक बताते है कि यह पर्यावरण संरक्षण में भी यह सहायक होगी। रूपांतरित साइकिल इलेक्ट्रॉनिक गतिविधियों के माध्यम से खुद ही चलेगी। साथ ही इसे सामान्य साइकिल के रूप में भी प्रयोग किया जा सकेगा।
इसका नियमित इस्तेमाल करने से लोगों का मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य भी बेहतर होगा। इसके साथ ही लोगों को यह व्यायाम करने का एक नया अनुभव देगी। ईको-सी प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से तैयार होने वाली इलेक्ट्रिक साइकिल हानिकारक इधन (पेट्रोल , डीज़ल, गैस) पर निर्भर नहीं रहेगी। गुगलोथ विजय नायक ने बताया कि साइकिल में वर्तमान में उपयोग किए जा रहे सभी उपकरण आगामी तकनीकों के साथ जुड़ने के लिये पूरी तरह से अनुकूल है।
ट्रिपलआईटी के छात्रों ने शुरू की साइकिल को इलेक्ट्रिक बनाने की कंपनी
भारतीय सूचना प्रद्योगिकी संस्थान के तीन छात्रों से साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक साइकिल बनाने की कंपनी तैयारी की है। जो पर्यावरण संरक्षण के साथ ही लोगों को शहर में किफायत में यात्रा करने में भी मददगार होगी। ट्रिपल आईटी के छात्रों ने ईको -सी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के नाम से अपना स्टार्टअप तैयार किया है। इसके लिए अम्बेडकर सोशल इनोवेशन इंक्यूबेशन मिशन से एमओयू भी साइन किया है। कंपनी ने 30 लाख रुपये का निवेश इस स्टार्टअप पर किया है।
ईको-सी प्राइवेट लिमिटेड स्थायी परिवहन या शहरी आवागमन के लिए किफ़ायती रहेगा। स्टार्टअप करने वाले तीन छात्रों गुगलोथ विजय नायक, रवि शंकर एवं विशाल ने बताया कि साधारण साइकिल को इलेक्टि्रक साइकिल के रूप में तैयार करने में 16 से 18 हजार रुपये तक का खर्च आएं। यह नियमित रूप से प्रति दिन 20 किलोमीटर तक का सफर आसानी से तय कर लेगी। साथ ही पर्यावरण संरक्षण में भी यह सहायक होगी।
रूपांतरित साइकिल इलेक्ट्रॉनिक गतिविधियों के माध्यम से खुद ही चलेगी। साथ ही इसे सामान्य साइकिल के रूप में भी प्रयोग किया जा सकेगा। इसका नियमित इस्तेमाल करने से लोगों का मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य भी बेहतर होगा। इसके साथ ही लोगों को यह व्यायाम करने का एक नया अनुभव देगी। ईको-सी प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से तैयार होने वाली इलेक्रोनिक साइकिल हानिकारक इधन (पेट्रोल , डीज़ल, गैस) पर निर्भर नहीं रहेगी। गुगलोथ विजय नायक ने बताया कि साइकिल में वर्तमान में उपयोग किए जा रहे सभी उपकरण आगामी तकनीकों के साथ जुड़ने के लिये पूरी तरह से अनुकूल है।