फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से लखनऊ के लिए चलेंगी नौ वॉल्वो बस

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से लखनऊ के लिए चलेंगी नौ वॉल्वो बस
विज्ञापन

प्रयागराज। यूपी रोडवेज के प्रयागराज रीजन द्वारा सोमवार 13 दिसंबर से पहली बार वॉल्वो बस का संचालन शुरू किया जाएगा। रोडवेज मुख्यालय से प्रयागराज रीजन के प्रयाग डिपो को कुल तीन वॉल्वो बसें मिली हैं। यह बसें रविवार को ही प्रयागराज पहुंची। अब सोमवार से इनका संचालन शुरू हो जाएगा। उधर लखनऊ के आलमबाग डिपो ने प्रयागराज के लिए वॉल्वो बस का संचालन रविवार से ही शुरू कर दिया। फिलहाल सोमवार से प्रयाग और आलमबाग डिपो द्वारा प्रयागराज से लखनऊ के लिए नियमित रूप से नौ बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

उधर लखनऊ से दोपहर में वॉल्वो बस प्रयागराज पहुंची। हालांकि पहले दिन इस बस को प्रयागराज से ज्यादा यात्री नहीं मिले। रोडवेज प्रयागराज के क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन ने बताया कि प्रयाग डिपो को कुल तीन वॉल्वो बसें मिली हैं। सोमवार सुबह वर्कशॉप में कुछ कागजी कार्रवाई होनी है। दोपहर में इन बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। प्रयाग डिपो के एआरएम वीएन तिवारी ने बताया कि दिन भर में कुल नौ वॉल्वो का संचालन प्रयागराज से होगा। यहां से प्रयाग और आलमबाग डिपो की बस सुबह 6, 7, 8 बजे, दोपहर में 12, 1.30, 2.30 बजे और शम 6.30, 7.30 और रात 8.30 बजे संचालित होगी। सोमवार को प्रयाग डिपो की बस दिन में 12 बजे यहां से प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें