प्रेसिडेंट इलेक्ट पद पर डॉ. रंजन बाजपेई निर्वाचित
प्रयागराज। इंडियन डेंटल एसोसिएशन की वार्षिक अधिवेशन केपी ग्राउंड के स्थित एक बैक्विट एंड विला में हुआ। जिसकी अध्यक्षता डॉ. प्रदीप अग्रवाल ने की। जिसमें दंत चिकित्सक डॉ. आलोक त्रिपाठी ने अध्यक्ष पद का प्रभार ग्रहण किया। प्रेसिडेंट इलेक्ट पद पर डॉ. रंजन बाजपेई निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष पद पर डॉ. बीबी तिवारी व डॉ. संदीप शुक्ला निर्वाचित घोषित हुए। अन्य पदाधिकारियों में डेंटल हेल्थ प्रोग्राम संयोजक पद पर डॉ. आशुतोष चौधरी व डॉ. जेपी यादव सीडीई कन्वेनर बने। सचिव पद पर डॉ. मनोज मिश्रा, संयुक्त सचिव डॉ. विनोद कुमार एवं डॉ. आशुतोष सिंह सहायक सचिव बने। डॉ. आशीष त्रिपाठी संपादक और डॉ. विवेक जयसावल ट्रेजरार पद परनिर्वाचित हुए। इस अवसर कार्यकारिणी सदस्य के पदों पर चयनित लोगों के नामों की घोषणा हुई। संवाद