डेंगू के नौ और मरीज मिले,संक्रमितों संख्या हुई 1072
प्रयागराज। ठंड बढ़ने के साथ ही डेंगू के मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। सोमवार को डेंगू के नौ नए मरीज चिह्नित किए गए। इससे जिले में डेंगू के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 1072 हो गई है। इसमें अबतक ग्रामीण क्षेत्र में 281 और शहरी क्षेत्र में 791 मरीज मिले हैं।
मलेरिया विभाग के आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को अल्लापुर में तीन, रसूलाबाद, धूमनगंज, सिविल लाइंस, जॉर्जटाउन, रामबाग और सोरांव में एक-एक मरीज मिले हैं। जिला मलेरिया अधिकारी ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि सोमवार को जिन इलाकों में डेंगू के संक्रमित पाए गए हैं, वहां मंगलवार को कीटनाशक का छिड़काव कराया जाएगा।