फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : श्रृंगवेरपुरधाम में मुरारी बापू की श्रीरामकथा मंगलवार से

Mon, 29 Nov 2021 10:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मोरारी बापू का आगमन सोमवार को देर रात को हुआ। मोरारी बापू ने रात्रि विश्राम के पूर्व ग्रामीणो से मुलाकात की। मोरारी बापू से मिलने वालों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
Prayagraj News : श्रृंगवेरपुरधाम पहुंचे मोरारी बापू भोजन ग्रहण करते हुए। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज के श्रृंगवेरपुरधाम में विख्यात रामकथा मर्मज्ञ संत मोरारी बापू की श्रीरामकथा का आयोजन मंगलवार को सुबह 10 बजे से आयोजित किया गया है। सुबह 10 से डेढ़ बजे तक श्रीरामकथा होगी। विभिन्न राज्यों के कारीगरों द्वारा पंडाल की सजावट की जा रही है। श्री रामकथा पंडाल को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के विधायक, सांसद और मंत्रियों का आगमन संभावित है। राष्ट्रीय रामायण मेला के अध्यक्ष बालकृष्ण पांडेय, महामंत्री उमेश द्विवेदी, सियाराम सरोज अध्यक्ष, संजय तिवारीए महामंत्री, अरूण द्विवेदी, श्याम उपध्य्याय समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


श्री रामकथा पंडाल को लाइट और डीजे साउंड समेत कैमरों से लैस किया गया है। बंगाल और जयपुर के कारीगर द्वारा पंडाल को विशाल रुप दिया जा रहा है। लोगों में कथा श्रवण के लिए उत्साह व्याप्त है। हजारों की संख्या में लोग विभिन्न जिलों से कथा श्रवण के लिए आएंगे। पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सुरक्षा के लिए तैनात है। स्थानीय पुलिस के साथ बाहरी फोर्स को बुलाया गया है। जय श्री राम सेवा समिति के महामंत्री अरुण द्विवेदी ने सभी भक्तो से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है।

श्रृंगवेरपुरधाम में म बापू ने किया रात्रि विश्राम 

मोरारी बापू का आगमन सोमवार को देर रात को हुआ। मोरारी बापू ने रात्रि विश्राम के पूर्व ग्रामीणो से मुलाकात की। मोरारी बापू से मिलने वालों की भीड़ जुटी रही। मोरारी बापू ने जय श्री राम सेवा समिति के महामंत्री अरुण द्विवेदी और बिज्जू निषाद के घर से भोजन मंगवाकर खाया। मोरारी बापू ने कहा कि जिस प्रकार त्रेतायुग मे भगवान श्रीराम ने श्रृंगवेरपुरधाम में विश्राम किया था। निषाद राज के राज्य में भोजन ग्रहण किया था। ठीक उसी प्रकार मोरारी बापू जी ने सभी समाज के लोगों को एक नजरिये से देखते हुए सभी को आशीर्वाद प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें