शहर उत्तरी भाजपा विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी पर लगा फर्जी वोट दिलवाने का आरोप। इसको लेकर काफी हंगामा किया गया। आरोप है कि विधायक ने फर्जी वोट डलवाया और विरोध करने पर निर्दल प्रत्याशी को धमकी भी दी।
शहर उत्तरी भाजपा विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी पर लगा फर्जी वोट दिलवाने का आरोप। इसको लेकर काफी हंगामा किया गया। आरोप है कि विधायक ने फर्जी वोट डलवाया और विरोध करने पर निर्दल प्रत्याशी को धमकी भी दी। इसकी जानकारी होने पर भीड़ जुटने लगी। किसी तरह पुलिस ने मामला शांत कराया।
विज्ञापन
उधर, यादगार हुसैनी कालेज में फर्जी वोटिंग को लेकर थोड़ी देर तक हंगामा हुआ। एक प्रत्याशी के पक्ष में हिस्ट्रीशीटर द्वारा धमका कर वोट डलवाने का लोगों ने आरोप लगाया। अल्लापुर के सरदार पटेल स्कूल में हो रही फर्जी वोटिंग को लेकर भी हंगामा हुआ। मौके पर आई पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी सत्यप्रकाश का आरोप है कि उसके बूथ पर फर्जी वोटिंग हो रही है इसका विरोध करने पर पुलिस उनके भतीजे को ही पकड़ ले गई।