फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : हिमांशु की मौत के मामले में नया मोड़, भाई ने लगाया हत्या का आरोप

Mon, 15 Jul 2024 05:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

विपिन सिंह पुत्र ज्ञान सिंह ने बताया कि उनका भाई हिमांशू सिंह इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। 25 जून को वह इलाके के गोपालपुर गांव में एक घर में वायरिंग करने गया था। शाम को काम खत्म होने के बाद वह घर के लिए निकला, लेकिन रात भर घर नहीं पहुंचा। 26 जून की सुबह तिल्हापुर और गोपालपुर गांव के बीच नंट बाबा देवस्थान के पास आम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ उसका शव मिला।
विज्ञापन
हिमांशु सिंह। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरायअकिल क्षेत्र के तिल्हापुर और गोपालपुर गांव के बीच बीते 26 जून की सुबह आम के पेड़ पर नेवादा गांव के हिमांशू सिंह (22) का शव फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला था। सूचना के बाद परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शिनाख्त किया था। अब हिमांशू की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। उसके बड़े भाई ने हत्या या फिर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया है। एसपी के आदेश पर मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


नेवादा गांव निवासी विपिन सिंह पुत्र ज्ञान सिंह ने बताया कि उनका भाई हिमांशू सिंह इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। 25 जून को वह इलाके के गोपालपुर गांव में एक घर में वायरिंग करने गया था। शाम को काम खत्म होने के बाद वह घर के लिए निकला, लेकिन रात भर घर नहीं पहुंचा। 26 जून की सुबह तिल्हापुर और गोपालपुर गांव के बीच नंट बाबा देवस्थान के पास आम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ उसका शव मिला।

विज्ञापन

तिल्हापुर चौकी पुलिस की सूचना पर मौके पर पहुंचकर उसने शव की शिनाख्त की। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हिमांशू की मौत का कारण फांसी से मौत होना बताया गया है। वहीं हिमांशू की संदिग्ध मौत से घरवाले परेशान हो गए। अब घटना के 20 दिन बाद उसकी मौत के मामले में नया मोड़ आया है। भाई विपिन सिंह के मुताबिक हिमांशु चित्रकूट जिले के सरधुआ थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती से एक साल से फोन पर बातचीत करता था।

युवती के घरवालों को दोनों के बीच हो रही बातचीत का पता चल गया तो कुछ दिनों पहले उन्होंने पंकज और देवेन्द्र नाम के युवकों से हिमांशु को धमकी दिलाया था। धमकी के कुछ दिनों बाद ही हिमांशु का फंदे पर लटका हुआ शव मिला। आशंका है कि युवती और उसके घरवालों ने हिमांशू की हत्या के बाद शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया है या फिर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए विवश किया है। विपिन ने 10 जुलाई को एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव से मिलकर पूरे मामले से अवगत कराया। एसपी के आदेश पर रविवार को हिमांशु की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने घटना की छानबीन करना शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें