फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज: केपी ट्रस्ट के नए अध्यक्ष डॉ. सुशील सिन्हा ने ग्रहण किया कार्यभार, बोले- खोयी प्रतिष्ठा लाएंगे वापस

Mon, 01 Jan 2024 05:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

ड़े मुकाबले में डॉ. सिन्हा ने चौधरी राघवेंद्रनाथ सिंह को 18 मतों से पराजित किया था। मतदान 25 दिसंबर को हुआ था और इसका परिणाम 26 दिसंबर को आया। परिणाम को लेकर काफी विवाद हो गया।
विज्ञापन
केपी ट्रस्ट के नए अध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार सिन्हा को चार्ज देते निवर्तमान अध्यक्ष चौधरी जितेंद्रनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केपी ट्रस्ट के नए अध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार सिन्हा ने सोमवार को अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण किया। चौधरी कोठी पहुंचकर उन्होंने निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. जितेंद्रनाथ सिंह से चार्ज लिया। इस मौके पर ट्रस्ट के बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे। चार्ज लेने पहुंचने पर डॉ. सिन्हा का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया और अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी गई। बता दें कि एशिया के सबसे बड़े शैक्षणिक संस्था का चुनाव हर पांच वर्ष पर होता है।

विज्ञापन


इस बार कड़े मुकाबले में डॉ. सिन्हा ने चौधरी राघवेंद्रनाथ सिंह को 18 मतों से पराजित किया था। मतदान 25 दिसंबर को हुआ था और इसका परिणाम 26 दिसंबर को आया। परिणाम को लेकर काफी विवाद हो गया। दो बार की मतगणना में सिन्हा ने जीत हासिल की। पहले वह 128 मतों से चुनाव जीते थे। विवाद के बाद फिर से काउंटिंग कराई गई, जिसमें यह 18 मतों से विजयी घोषित किए गए। 

विज्ञापन

मातृ संस्था कायस्थ पाठशाला के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार सिन्हा ने  रविवार को विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। साथ ही उनकी धर्मपत्नी डॉ.रीतू सिन्हा भी मौजूद रहीं। कॉलेज में पहुंचकर मुंशी काली प्रसाद कुलभास्कर की प्रतिमा में माल्यार्पण किया। विद्यालय परिवार की ओर से कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ योगेन्द्र सिंह ने उनका स्वागत किया। 

डॉ. सिन्हा ने कहा कि वे विद्यालय की खोयी हुई प्रतिष्ठा को पुनर्स्थापित करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। विद्यालय में जो भी काम कराया जाना आवश्यक है उसकी सूची तैयार कर एक दो दिन में उन्हें उपलब्ध करा दें। कॉलेज के पूर्व उपाध्यक्ष प्रशासन जीपी श्रीवास्तव ने भी सभी को अपना आशीर्वाद दिया और आश्वस्त किया कि जो भी कमियां कॉलेज में हैं उन्हें दूर किया जाएगा। पहले की तरह इस कॉलेज में भी प्रवेश के लिए प्रवेशार्थियों की लंबी कतारें लगेंगी। संचालन खेल प्रवक्ता उमेश खरे ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में न्यासधारी और विद्यालय के अध्यापक एवम कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें