वर्तमान समय ईडीएफसी में न्यू दादरी से न्यू चुनार स्टेशन तक ट्रेनों का परिचालन हो रहा है। ईडीएफसी के प्रयागराज यूनिट की बात करें, तो इसके हिस्से में कुल 417 किमी रेलमार्ग है। अब न्यू चुनार से न्यू डीडीयू तक रूट खुलना है, जो तकरीबन तैयार हो चुका है।
ईस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरीडोर (ईडीएफसी) के दादरी से चुनार तक रेलमार्ग चालू होने के बाद अब अगले माह पंडित दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) रूट भी ट्रेनों के आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। इससे ट्रेनों की लेटलतीफी पर खासा अंकुश लगेगा।
विज्ञापन
वर्तमान समय ईडीएफसी में न्यू दादरी से न्यू चुनार स्टेशन तक ट्रेनों का परिचालन हो रहा है। ईडीएफसी के प्रयागराज यूनिट की बात करें, तो इसके हिस्से में कुल 417 किमी रेलमार्ग है। अब न्यू चुनार से न्यू डीडीयू तक रूट खुलना है, जो तकरीबन तैयार हो चुका है। बताया जा रहा है कि प्रयागराज यूनिट द्वारा 30 या 31 मई को इस बचे हुए रेलखंड पर स्पीड ट्रायल लिया जा सकता है।
डीडीयू तक रेलमार्ग पूरा होेने के बाद कुल 911 किमी रेलखंड पर मालगाड़ियों का आवागमन शुरू हो जाएगा। इस रूट के कंपलीट होने से अब दिल्ली-हावड़ा रूट के न्यू दादरी से न्यू डीडीयू तक चलने वाली तमाम मालगाड़ियां डीएफसी पर शिफ्ट कर दी जाएंगी। इससे दिल्ली-हावड़ा रूट पर यात्री ट्रेनों की समय पालनता में सुधार आएगा।
विज्ञापन
न्यू चुनार से न्यू डीडीयू तक रूट तैयार हो गया है। इसी माह यहां स्पीड ट्रायल करवाने की तैयारी है। अगले माह न्यू दादरी से न्यू डीडीयू तक मालगाड़ियों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। - ओम प्रकाश, महाप्रबंधक (पूर्व), ईडीएफसी।