फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : बीए की छात्रा से कंपनी गार्डन में दुष्कर्म, दोस्त और ममेरे भाई पर मुकदमा

Sat, 27 May 2023 11:42 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

छात्रा कर्नलगंज की रहने वाली है और सिविल लाइंस स्थित कॉलेज से बीए कर रही है। उसने पुलिस को बताया कि एक प्राइवेट कॉलेज से बीए कर रहे रोहित से उसकी साल भर से दोस्ती थी। आरोप है कि 18 मई को रोहित उसे लेकर कंपनी गार्डन गया। जहां छात्रा का फाफामऊ निवासी ममेरा भाई अपने एक दोस्त के साथ मौजूद था।
विज्ञापन
Harassment - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नलगंज में बीए की छात्रा ने दोस्त पर कंपनी गार्डन में ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप यह भी है कि इसमें उसके ही ममेरे भाई व एक अन्य ने सहयोग किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

छात्रा कर्नलगंज की रहने वाली है और सिविल लाइंस स्थित कॉलेज से बीए कर रही है। उसने पुलिस को बताया कि एक प्राइवेट कॉलेज से बीए कर रहे रोहित से उसकी साल भर से दोस्ती थी। आरोप है कि 18 मई को रोहित उसे लेकर कंपनी गार्डन गया। जहां छात्रा का फाफामऊ निवासी ममेरा भाई अपने एक दोस्त के साथ मौजूद था।

इसके बाद रोहित ने दोनों युवकों के सहयोग से उससे दुष्कर्म किया। शिकायत करने की बात पर गालीगलौज की और जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया। शुक्रवार को पीड़िता परिजनों संग थाने पहुंची और तहरीर दी। इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें