मंडल के सीनियर डीसीएम हिमांशु शुक्ला ने बताया कि इसी माह स्लीपिंग पॉड का उद्घाटन होना है। संबंधित कंपनी की ओर से बताया गया है कि 12 घंटे के लिए 600 रुपये लिए जाएंगे। इसका निर्माण पौने दो करोड़ रुपये की लागत से होगा। कंपनी को यह ठेका पांच वर्ष के लिए दिया गया है।
यह सुविधा मिलेगी यात्रियों को
स्लीपिंग पॉड में यात्रियों को फोन चार्जिंग, लॉकर रूम, इंटरनेट, डीलक्स बॉथरूम आदि की सुविधा होगी। रेलवे प्रशासन की ओर से यहां खानपान के लिए भी जरूरी प्रबंध किए जाएंगे।