सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने के लिए ही यहां आतंकवादी निरोधक दस्ते की भी सेवाएं ली जा रही हैं। इस बार माघ मेले में एटीएस की दो टीमें कैंप कर रही हैं। खास बात है कि इस टीम में स्नाइपर भी शामिल हैं। यह स्नाइपर गड़बड़ी फैलाने वालों को बेहद दूर से चिह्नित करने व उन्हें शिकंजे में लेने के लिए सक्षम हैं। एटीएस टीम में शामिल जवान विशेष रूप से प्रशिक्षित हैं। जो किसी भी खतरे से निपटने में पूरी तरह सक्षम हैं।
मुख्य स्नान पर्वों पर एटीएस के जवानों को संवेदनशील स्थानों पर तैनात किया जाएगा। इनमें संगम, बंधवा हनुमान समेत अन्य कई स्थल शामिल हैं। डीआईजी डॉ. राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि माघ मेले में एटीएस की दो टीमों को तैनात किया गया है। यह टीमें पूरे क्षेत्र पर लगातार सतर्क दृष्टि बनाए हुए हैं।