फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : संगमनगरी में हुंकार भरेंगे वैश्य बिरादरी के लोग, समाज की आबादी के हिसाब से हक की करेंगे मांग

Wed, 05 Oct 2022 10:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक प्रयागराज में होने जा रही है। बैठक का उद्घाटन 7 अक्टूबर को प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक करेंगे। 
विज्ञापन
Prayagraj - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक प्रयागराज में होने जा रही है ।बैठक का उद्घाटन सात अक्टूबर को प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक करेंगे। इस दौरान देशभर के वैश्य बिरादरी के तमाम संगठनों की अध्यक्ष एवं महामंत्री इस बैठक में शिरकत कर वह समाज के तमाम मुद्दों को उठाएंगे।

विज्ञापन



राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की तैयारियों को लेकर संगठन के उपाध्यक्ष विदुप अग्रहरी ने बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि सात अक्टूबर की शाम होटल कान्हा श्याम में बैठक का उद्घाटन डिप्टी सीएम बृजेश पाठक करेंगे। इस दौरान बिरादरी की आबादी के हिसाब से उसकी हक की मांग का मुद्दा जोर-शोर से उठाया जाएगा।


राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दूसरे दिन आठ अक्टूबर को सिविल लाइंस स्थित पृथ्वी गार्डन में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी मंत्री रविंद्र जायसवाल, कपिल देव अग्रवाल एवं पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल एवं मेयर अभिलाषा गुप्ता आदि की मौजूदगी में तमाम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन



इसी क्रम में नौ अक्टूबर को कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह एवं मेरठ के सांसद राजेंद्र अग्रवाल ,सांसद प्रतापगढ़ संगम लाल गुप्ता ,विधायक विकास गुप्ता, विधायक सरोजनी अग्रवाल एवं जिला पंचायत अध्यक्ष अमेठी राजेश अग्रहरी आदि बैठक में शिरकत करेंगे। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष विजय गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ गिरीश संघी एवं प्रदेश अध्यक्ष सुधीर एस हलवासिया भी शिरकत करेंगे। प्रेस वार्ता के दौरान वैश्य महासम्मेलन की प्रदेश मंत्री सुसान केसरवानी जिला अध्यक्ष मनीष गुप्ता भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें