Prayagraj News: सीएम के शिक्षा सलाहकार को स्मृति चिन्ह भेंट करती मुक्त विवि की कुलपति प्रो.सीमा सिंह
- फोटो : प्रयागराज
मुक्त विवि में ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर का उद्घाटन
रजत जयंती समारोह पर राज्यपाल ने मुक्त विश्वविद्यालय में सेंटर फॉर ऑनलाइन एजुकेशन, ई-ज्ञान संगम, ओईआर, ई-ज्ञानार्जन एवं एलएमएस पोर्टल का उद्घाटन भी किया। साथ ही उन्होंने सरस्वती परिसर में स्थापित राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन की प्रतिमा का अनावरण और रजत जयंती समारोह की स्मारिका एवं विश्वविद्यालय की विकास यात्रा पर आधारित वृत्तचित्र का विमोचन भी किया।
Prayagraj News : मुक्त विवि में स्मारिका का विमोचन करते सीएम के शिक्षा सलाहकार प्रो. डीपी सिंह।
- फोटो : प्रतापगढ़
सेल्फी विद तिरंगा प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत
मुक्त विवि की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 11 से 17 अगस्त तक चलाए गए घर-घर तिरंगा अभियान के दौरान हुई सेल्फी विद तिरंगा प्रतियोगिता के विजेताओं को रजत जयंती समारोह पर पुरस्कृत किया गया। इनमें कानपुर की आयुषी शाक्या, अयोध्या के अमित कुमार शुक्ला एवं प्रयागराज की पवित्रा निषाद शामिल हैं।
बीमार होने के कारण समारोह में नहीं शामिल हो सके डॉ.गौर
प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ.नरेंद्र कुमार सिंह गौर बीमार होने के कारण समारोह में नहीं शामिल हो सके, लेकिन उन्होंने अपना शुभकामना संदेश भेजा। डॉ.गौर अपनी बेटी से मिलने अहमदाबाद गए थे, जहां वह बीमार पड़ गए। 18 अक्तूबर को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार के बाद वह एक नवंबर को अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए।