फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेंद्र गिरी मौत मामलाः सीबीआई टीम ने चार घंटे तक की मठ के कमरे की जांच

Tue, 28 Sep 2021 11:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
मठ बाद्यम्बरी गद्दी। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
सीबीआई की एक टीम आरोपियों से पूछताछ में जुटी थी तो दूसरी टीम मंगलवार की सुबह मठ पहुंच गई थी। सीबीआई की फोरेंसिक विंग ने मठ के उस कमरे में चार घंटे तक जांच की जहां महंत ने फांसी लगाई थी। टीम उनके निजी कक्ष में भी गई। वहां भी कई घंटे तक सीबीआई जांच करती रही।
विज्ञापन


 सीबीआई टीम ने तीनों आरोपियों को आज ही कस्टडी रिमांड में लिया था। इसके बाद भी दिन में एक टीम सुबह मठ पहुंच गई थी। टीम सबसे पहले गेस्ट हाउस के उस कमरे में गई थी, जहां उनकी लाश फंदे से लटकी मिली थी। कमरे में सीबीआई चार घंटे तक रही। इसके बाद सीबीआई महंत के निजी कक्ष में गई। वहां भी टीम ने घंटों छानबीन की। सीबीआई की टीम ने इस दौरान सेवादारों से कुछ सवाल भी पूछे थे। सूत्रों के मुताबिक सीबीआई की फोरेंसिक जांच पूरी हो गई थी। आज कुछ वस्तुओं की दोबारा फोरेंसिक जांच की गई। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें