फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंत नरेंद्र गिरि: हरिद्वार कुंभ मेले में पहली बार बने महात्मा, 2004 में मिली मठ बाघंबरी गद्दी की महंताई

Mon, 20 Sep 2021 11:26 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज

सार

निरंजनी अखाड़े के हरिद्वार के सचिव महंत रविंद्रपुरी के मुताबिक अखाड़े के चार सचिवों में से महंत नरेंद्र गिरि अखाड़े के प्रयागराज के सचिव थे। प्रयागराज के दूसरे सचिव महंत ओंकार गिरि हैं।
विज्ञापन
Prayagraj : नरेंद्र गिरि (फाइल फोटो)। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मूलरूप से प्रयागराज के ही हंडिया के रहने वाले तकरीबन 60 वर्षीय महंत नरेंद्र गिरि का 20 वर्ष की उम्र में एक साधु के तौर पर पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी से नाता जुड़ा था। वह हरिद्वार के कुंभ मेले में ही पहली बार महात्मा और फिर अखाड़े की परंपरा के अनुसार नागा संन्यासी बने। इसके बाद वह बतौर सेवादार राजस्थान के खीरम स्थित अखाड़े के आश्रम में रहे।

विज्ञापन


वर्ष 1998 में हरिद्वार में ही वह अखाड़े के अष्टकौशल में कारबारी यानी उप महंत के रूप में चुने गए। फिर वर्ष 2001 में वह अष्टकौशल के श्रीमहंत बने। मठ बाघंबरी गद्दी के महंत भगवान गिरि के नहीं रहने पर उन्हें उनका उत्तराधिकारी घोषित करते हुए वर्ष 2004 में मठ का महंत बनाया गया। वर्ष 2015 में उज्जैन कुंभ के दौरान अखाड़े की ओर से पहले उन्हें सचिव बनाया गया और फिर उज्जैन कुंभ में ही वह अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष बने।

निरंजनी अखाड़े के हरिद्वार के सचिव महंत रविंद्रपुरी के मुताबिक अखाड़े के चार सचिवों में से महंत नरेंद्र गिरि अखाड़े के प्रयागराज के सचिव थे। प्रयागराज के दूसरे सचिव महंत ओंकार गिरि हैं। वहीं निरंजनी अखाड़े के हरिद्वार के दूसरे सचिव महंत रामरतन गिरि हैं।
विज्ञापन


निरंजनी अखाड़े का है लेटे हुए हनुमान मंदिर
त्रिवेणी बांध स्थित लेटे हुए हनुमान जी का मंदिर पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के मठ बाघंबरी गद्दी के ही क्षेत्राधिकार के तहत है। ऐसे में मठ बाघंबरी गद्दी का महंत बनने के साथ ही नरेंद्र गिरि लेटे हुए हनुमान मंदिर के भी महंत थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें