फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरी नलिन मजूमदार

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। जानेमाने गिटार वादक नलिन मजूमदार के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में जगत तारन गोल्डेन जुबली स्कूल स्थित रविंद्रालय में तीन दिनी सांगीतिक आयोजन 25 दिसंबर से रोजाना शाम छह बजे से होगा। पहले दिन बुधवार को दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत के बाद उनके वरिष्ठ शिष्य कल्याण घोष उनका जीवन परिचय देंगे। फिर लास एंजिल्स से आए अंतर्राष्ट्रीय तलबा वादक सपन चौधरी, अंजन मजूमदार की ओर से संपादित कॉफी टेबल बुक का लोकार्पण करेंगे। बाद में उनकी जीवनी पर 25 मिनट की डाक्यूमेंटरी दिखाई जाएगी। सांगीतिक संध्या में संजय गुहा सितार वादन और पंडित नरेंद्र नाथ धर सरोद वादन प्रस्तुत करेंगे। इनके साथ क्रमश:अनूप बनर्जी तथा अरुप चट्टोपाध्याय तबला पर संगत करेंगे।
विज्ञापन

जानेमाने गिटार वादक नलिन मजूमदार ने ही विदेशी वाद्ययंत्र माने जाने वाले गिटार को भारतीय शास्त्रीय संगीत में परिचित कराया। साथ ही प्रयाग संगीत समिति, भातखंडे, आकाशवाणी, इलाहाबाद विश्वविद्यालय और यूपी बोर्ड से मान्यता दिलवाई। उन्होंने साठ से अस्सी के दशक के दौरान राष्ट्रीय स्तर की‘म्युजिक कांफ्रेंस’कराई। इतना ही नहीं बिट्स पिलानी में ‘एप्रीशिएशन ऑफ इंडियन म्युजिक कोर्स की स्थापना कराई। नलिन दा ने झंकार स्कूल ऑफ म्युजिक संस्था स्थापित करके हजारों शिष्यों को संगीत की शिक्षा भी दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें