फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाल-बाल बचे कैबिनेट मंत्री नंदी

विज्ञापन
Cabinet minister Nandi narrowly survived the accident - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
हादसे में बाल-बाल बचे कैबिनेट मंत्री नंदी
विज्ञापन

प्रयागराज। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। बुधवार को लखनऊ से प्रयागराज आते समय कुंडा के पहले फतेहउल्लापुर के पास एक तेज रफ्तार टवेरा असंतुलित होकर घिसटते हुए नंदी की गाड़ी के पास आकर पलट गई। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। मंत्री के काफिले में सवार सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल पुलिस को सूचना देने के बाद टवेरा में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इसमें एक युवक को गंभीर चोट लगी है जबकि बाकी लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। 108 नंबर एंबुलेंस बुलाकर सभी को अस्पताल भेजवाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें